ई-कॉमर्स में जारी है 'हिडन चार्जेस' का खेल, कैसे एक्स्ट्रा चार्ज ले रही हैं कंपनियां, सर्वे में सामने आई बात
Updated on
26-11-2025 02:15 PM
नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट, Myntra, MakeMyTrip, क्लियरट्रिप, बिगबास्केट (BigBasket), Axelia, Netmeds, टाटा 1mg, जोमैटो, ब्लिंकिट और Ixigo जैसी बड़ी कंपनियों ने दावा किया था कि उन्होंने डार्क पैटर्न हटा दिए हैं। लेकिन LocalCircles के एक सर्वे के मुताबिक, जांच में पाया गया कि ये अब भी ड्रिप प्राइसिंग (शुरुआत में कम दाम दिखाकर बाद में एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ना) का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन 26 प्लैटफॉर्म्स ने सरकार (CCPA) को लिख कर दिया था कि वे 'डार्क पैटर्न फ्री' हैं, उनमें से 21 पर अब भी ग्राहकों को फंसाने का तरीका मौजूद है।
LocalCircles का यह दावा 392 जिलों के 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की राय और AI रिसर्च पर आधारित है। इसमें 300 से ज्यादा अलग-अलग ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स की पड़ताल की गई है।
कहां ज्यादा (7 या ज्यादा) गड़बड़?
डिजिटल लेंडिंग, एडटेक, ऑनलाइन बैंकिंग, ई-कॉमर्स, ओटीटी, ऐप टैक्सी, फूड डिलीवरी, क्विक कॉमर्स, सॉफ्टवेयर एप्स, दवाई और हेल्थ सर्विस, ट्रैवल फ्लाइट और ट्रेन टिकट मूवी/इवेंट टिकट, ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन गेमिंग, रियल एस्टेट, इंश्योरेंस, विदेशी मुद्रा, ब्रॉडबैंड और नौकरी खोजने वाली साइट्स ।
कहां है कम (4-6 तरह) गड़बड़?
ट्रेन टिकट बुकिंग, मोबाइल टेलीकॉम, वॉयस असिस्टेंट, डाइनिंग सर्विस, सरकारी सेवाएं, होम हेल्थ सर्विस, इलेक्ट्रिक स्कूटर, ऑनलाइन ट्रेडिंग, पुरानी कारों की बिक्री, पैथोलॉजी लैब, क्रिप्टोकरेंसी, डेटिंग मैट्रिमोनियल एप्स और ऑनलाइन जूलरी।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…