Select Date:

मेहनतकश श्रमिकों ने कहा मतदान करबो- कराबो

Updated on 01-05-2024 04:32 PM

कोरिया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जहाँ देश-दुनिया में मजदूरों, श्रमिकों का सम्मान किया जा रहा है, तो वहीं कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत द्वारा मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों व अन्य कामगारों को लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन के तहत 7 मई को होने वाले मतदान के लिए जन-जागरूकता चलाया गया। इन श्रमिकों के श्रम का सम्मान करते हुए उन्हें मताधिकार के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें शपथ भी दिलाया गया।

देश के विकास में अतुलनीय योगदान
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह लगातार जिले के हर वर्ग के मतदाताओं को 7 मई को याद से मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। लंगेह ने कहा कि किसी भी समाज, देश, संस्था व उद्योग में मज़दूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। समाज, देश के विकास में इन श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इन मेहनतकश श्रमिकों के बिना कोई भी औद्योगिक ढांचा खड़ा नहीं किया जा सकता। श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक भाई-बहनों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास में इनके योगदान अतुलनीय है।

इसी कड़ी में आज सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम पुसला एवं कटगोडी में चल रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी (मनरेगा) में कार्यरत श्रमिकों को 7 मई को होने वाले मतदान के लिए आमंत्रण पत्र दिए गए। साथ ही कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान करने की अपील पत्र जनपद पंचायत सीईओ मनोज सिंह जगत ने प्रदान किया।

मतदान करबो- कराबो
सोनहत जनपद पंचायत के सीईओ मनोज सिंह जगत ने बताया कि मतदान करने के लिए न्यौता पत्र दिया गया, तब श्रमिकों ने कहा हम सब मतदान करने के लिए पहुंचेंगे। हमे मत देने का अधिकार है, हम सबकी जिम्मेदारी व कर्तव्य है कि मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान करने अपने पड़ोसियों को लेकर जरूर जाएंगे और मतदान करबो- कराबो।

जगत ने बताया कि श्रमिकों को स्थानीय बोली-भाषाओं में मतदान हेतु शपथ भी दिलाया गया और श्रम का सम्मान करते हुए श्रमिकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति हौसला- अफजाई भी किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.