रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर द्वारा 16 मई 2026 को मैग्नेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में “एकल माँ प्रसूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मनिर्भरता को सम्मान देना था, जिन्होंने जीवनसाथी के निधन के बाद अकेले अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हुए समाज में मिसाल कायम की।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अदिति दास गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ जी के मंगलाचरण पर भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया।