Select Date:

भोपाल कलेक्ट्रेट के मौजूदा परिसर में ही बनेगी नई बिल्डिंग

Updated on 04-02-2026 11:50 AM
भोपाल, भोपाल कलेक्ट्रेट के मौजूदा परिसर में ही नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। यहां कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए पांच से छह मंजिला भवन का निर्माण प्रस्तावित है। किस विभाग को कितनी जगह की आवश्यकता होगी, इसे लेकर मंगलवार को संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त संजीव सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक के दौरान अधिकारियों से उनके कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या और आवश्यक स्पेस की जानकारी ली गई। एक-एक कर सभी विभागों ने अपनी जरूरतों से संभागायुक्त को अवगत कराया।

नए भवन में जिला कलेक्टर कार्यालय, संभागायुक्त कार्यालय, पुलिस विभाग सहित खाद्य आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा, आबकारी, तहसील, महिला एवं बाल विकास समेत अन्य विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि आम नागरिकों को अलग-अलग जगह भटकना न पड़े और एक ही परिसर में उनके काम पूरे हो सकें।

बैठक में नए भवन की संभावित डिजाइन भी प्रस्तुत की गई, जिसमें यह दर्शाया गया कि किस मंजिल पर कौन-सा विभाग रहेगा। एडीएम अंकुर मेश्राम ने बताया कि इसी जानकारी के आधार पर हाउसिंग बोर्ड द्वारा भवन की फाइनल डिजाइन तैयार की जाएगी।

बैठक में पुलिस, खाद्य आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, जिला जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिक भीड़ वाले विभागों को मिलेगा ज्यादा स्पेस नए भवन में जिन विभागों में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, उन्हें अपेक्षाकृत अधिक जगह दी जाएगी। इसमें जिला कलेक्टर कार्यालय, तहसील, पुलिस विभाग और लोक सेवा केंद्र शामिल हैं। वहीं, जिन विभागों में आमजन की आवाजाही कम रहती है, उन्हें कम स्पेस आवंटित किया जाएगा, जैसे महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा, आबकारी और खाद्य विभाग।

प्रोफेसर कॉलोनी में प्रस्तावित भवन निरस्त पहले कलेक्ट्रेट का नया भवन प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में बनाने का प्रस्ताव था, जिसके लिए करीब 13 एकड़ जमीन चिन्हित की गई थी। हालांकि जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पर्यावरणविदों के विरोध के चलते यह प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। विरोध का कारण पेड़ों की कटाई और छोटे तालाब से सटे क्षेत्र में पर्यावरण एवं जैवविविधता को संभावित नुकसान बताया गया।

इसी को देखते हुए शासन-प्रशासन ने मौजूदा कलेक्ट्रेट परिसर में बने पुराने कार्यालयों को हटाकर वहीं बहुमंजिला भवन बनाने का निर्णय लिया है।

  • पांच से छह मंजिला इमारत का प्रस्ताव
  • सभी प्रमुख विभाग एक ही परिसर में होंगे
  • अधिक भीड़ वाले विभागों को मिलेगा ज्यादा स्पेस
  • प्रोफेसर कॉलोनी का प्रस्ताव पर्यावरणीय कारणों से निरस्त
  • हाउसिंग बोर्ड तैयार करेगा अंतिम डिजाइन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.