गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय में अनियमितताएं पाई गईं। टीम द्वारा फर्म से नशीली दवाओं से संबंधित समस्त रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा दुकान से एक फेस क्रीम का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है। जिसका उपयोग युवा वर्ग द्वारा गलत एवं अनियंत्रित तरीके से चेहरे को गोरा करने के लिए किया जाता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे उत्पादों की निगरानी कड़ी की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।