टेबल टेनिस टीम इवेंट में हो सकता है कमाल, ये 6 पैडलर देश को दिलाएंगे मेडल!
Updated on
18-07-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: भारत के छह टेबल टेनिस प्लेयर इस बार ओलिंपिक्स में उतरने जा रहे हैं। इन सभी ने मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग्स के आधार पर पेरिस के लिए क्वॉलिफाई किया है। चीन इन खेलों का पावरहाउस है, लेकिन उसकी मौजूदगी के बावजूद टीम इवेंट में भारत को कुछ कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद है। टेबल टेनिस में मेंस और विमिंस टीम इवेंट को 2008 के बीजिंग ओलिंपिक्स में पहली बार शामिल किया गया था।
पेरिस 2024 के जरिए भारत पहली बार टीटी के टीम इवेंट में भाग लेगा। टीम इवेंट में क्वॉलिफिकेशन को ही भारतीय टेबल टेनिस की एक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि इस इवेंट में दुनिया के सिर्फ 16 देशों को भाग लेने का मौका मिलता है और इनमें भारत भी शामिल है। भारतीय मेंस टीम जहां वर्ल्ड में 14वीं रैंकिंग्स पर है वहीं विमिंस टीम की वर्ल्ड रैंकिंग्स 11वीं है। मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला की विमिंस टीम से हैरानी भरे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
इस उम्मीद के पीछे वर्ल्ड टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन एक वजह है। बुसान में आयोजित उस चैंपियनशिप में श्रीजा ने चीन की वर्ल्ड नंबर-2 प्लेयर को हराने का कमाल किया था। श्रीजा हाल ही में वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर खिताब जीतने वाली पहली भारतीय भी बनी हैं, जिससे भारतीय दल का मनोबल ऊंचा है। इसके अलावा भारतीय दल में अचंता शरत कमल भी मौजूद हैं, जो अपना पांचवां और अंतिम ओलिंपिक्स खेलने जा रहे हैं। मेंस सिंगल्स में भारत के नंबर वन इस प्लेयर से कुछ उलटफेर भरे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…