Select Date:

डेट MF के लिए कैपिटल गेन टैक्स में मिल सकती है छूट, जानिए क्या होगा फायदा

Updated on 11-06-2024 02:34 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को थोड़ी राहत देने के लिए डेट (DEBT) म्यूचुअल फंड के लिए कैपिटल गेन टैक्स के नियमों में थोड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। पिछले हफ्ते वित्त मंत्रालय में हुई एक बैठक में यह मुद्दा सामने आया। इसकी वजह ये है कि सरकार चालू वित्त वर्ष में भारत ETF का एक नया हिस्सा जारी करने की योजना बना रही है। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी का कहना है कि मामले को लेकर अभी मंथन चल रहा है। सरकार जब बजट को अंतिम रूप देगी तो इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि 1 अप्रैल, 2023 से भारत ETF पर किसी भी अन्य डेट म्यूचुअल फंड की तरह स्लैब रेट पर टैक्स लगाया जाता है। यह निवेशकों के लिए निराशाजनक फैक्टर हो सकता है। वित्त विधेयक 2023 में डेट म्यूचुअल फंड के लिए टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया।

2023 से पहले, डेट फंडों पर जो टैक्स लगता था वह होल्डिंग पीरियड से तय होता था। ऐसे मामले में जहां 36 महीने से अधिक की होल्डिंग पीरियड होती थी, कैपिटल गेन टैक्स पर छूट मिलती थी। 36 महीने से कम की होल्डिंग पीरियड के लिए शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाया जाता था। इनकम टैक्स संशोधनों के अनुसार 1 अप्रैल 2023 से निवेश के लिए डेट म्यूचुअल फंड्स पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के कैलकुलेशन पर इंडेक्सेशन के तहत टैक्स बेनेफिट का लाभ मिलना बंद हो गया। इस तारीख के बाद से सभी तरह के डेट म्यूचुअल फंड में निवेश शॉर्ट टर्म कैटिगरी में गिना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.