आज Banco Products, Rallis India समेत ये शेयर करा सकते हैं फायदा! तेजी के संकेत
Updated on
16-07-2024 02:54 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का सिलसिला जारी रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पूंजी प्रवाह और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई थी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145.52 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 80,664.86 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 343.2 अंक तक चढ़कर 80,862.54 अंक के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 84.55 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 24,586.70 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 132.9 अंक की बढ़त के 24,635.05 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।
सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक सबसे ज्यादा 2.55 फीसदी चढ़ा था। इसके अलावा एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने LTIMindtree, Axis Bank, Banco Products, Rallis India और Triveni Engineering & Industries पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Abbott India, Bharat Bijlee, Godrej Properties, Tube Investment of India और Zen Technologies के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Godfrey Philips, HBL Power, KSB, NLC India, Castrol India, Vardhan Textiles और ONGC शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…