12 महीने में तीसरा फाइनल... राहुल द्रविड़ ने अपने आखिरी मैच से पहले किसका मांगा साथ
Updated on
29-06-2024 12:32 PM
ब्रिजटाउन: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैया है। इस मैच से पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि पिछले 12 महीनों में भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, यही कारण है कि टीम तीन ICC फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में भी काफी मजबूत दिख रही है। कुछ ऐसा ही पिछले साल घरेलू मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप में था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।
राहुल द्रविड़ ने क्या कहा?
राहुल द्रविड़ का भारतीय हेड कोच के रूप में यह आखिरी मुकाबला है। वह खिताब जीतकर अपने कार्यकाल का अंत करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि टीम को लक का साथ भी चाहिए। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले उन्होंने कहा, 'अच्छा है कि हम लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हम तीनों फॉर्मेट के फाइनल में पहुंचे हैं और इसका श्रेय खिलाड़ियों को जाता है। अगर हम अच्छा खेलते हैं और थोड़ा किस्मत साथ दे तो हम निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे।
टीम के प्रदर्शन को सराहा
भारतीय टीम लगातार अलग-अलग मैदान पर खेल रही है। हर मैदान पर टीम ने अच्छा किया है। राहुल द्रविड़ ने इसपर कहा, 'मुझे लगता है सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने एक टीम के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इस पूरे टूर्नामेंट में हमने परिस्थिति के हिसाब से ढाला है और पहचाना है कि अच्छा स्कोर क्या होगा। न्यूयॉर्क में हमने एक तरह से खेला, फिर सेंट लूसिया में अलग तरह से और फिर बारबाडोस में भी हमने अच्छा खेला, जहां मुझे लगा कि खेल काफी धीमा था। मैं बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि हम आगे जो भी चुनौती सामना करें, उसे पहचानने और उसी के अनुसार खेलने में सक्षम होंगे, जैसा कि हमने पिछले तीन मैचों में किया है।'
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…