इस क्रिप्टोकरेंसी ने कर दी पैसों की बारिश, कीमत 1 डॉलर से कम
Updated on
20-04-2026 02:06 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में फिर से गिरावट आ गई है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो ग्लोबल मार्केट कैप 1.30% से ज्यादा गिर गया। इस गिरावट की आंच बिटकॉइन और इथेरियम से लेकर हाइपरलिक्विड और पाई नेटवर्क कॉइन तक पर आई। वहीं कुछ क्रिप्टो ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त छलांग लगाई है। ऐसी ही एक क्रिप्टो जीनियस टर्मिनल (Genius Terminal) है। इसने निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी है।
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे क्रिप्टो ग्लोबल मार्केट कैप 2.52 ट्रिलियन डॉलर पर था। हालांकि 24 घंटे में फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में एक अंक की तेजी आई है। इसके साथ यह इंडेक्स 51 पर पहुंच गया है। वहीं पिछले हफ्ते के मुकाबले इसमें गिरावट आई है। पिछले हफ्ते यह इंडेक्स 51 पर था।
Genius Terminal का कितना रिटर्न?
जीनियस टर्मिनल क्रिप्टो ने 7 दिनों में पैसों की बारिश कर दी है। पिछले एक हफ्ते में इस क्रिप्टो में करीब 227 फीसदी का उछाल आया है। यानी इन 7 दिनों में इसने एक लाख रुपये के निवेश को 3 लाख रुपये से ज्यादा में बदल दिया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में इसमें गिरावट आई है। इस दौरान यह क्रिप्टो 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 0.6271 डॉलर रह गई। यानी अभी इसकी कीमत एक डॉलर से भी काफी कम है।
बिटकॉइन में कितनी गिरावट?
बिटकॉइन में पिछले 24 घंटे में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ बिटकॉइन की कीमत फिर से 75000 डॉलर के नीचे गिरकर 74,595 डॉलर पर आ गई है। वहीं अन्य क्रिप्टो में भी 24 घंटे में इस प्रकार गिरावट रही:
इथेरियम करीब ढाई फीसदी गिरकर 2283 डॉलर पर आ गई है।
रिपल में भी डेढ़ फीसदी गिरावट आई और यह 1.41 डॉलर हो गई है।
सोलाना क्रिप्टो भी करीब डेढ़ फीसदी लुढ़ककर 84.48 डॉलर पर आ गई है।
हाइपरलिक्विड क्रिप्टो में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ इसकी कीमत 41.14 डॉलर रह गई है।
पाई नेटवर्क कॉइन 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 0.1720 डॉलर पर आ गया है।
इन क्रिप्टो में आई तेजी
मार्केट में गिरावट के बाद भी कई क्रिप्टो में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में ट्रॉन में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी आई। केंटन 2 फीसदी से ज्यादा उछल गई है। एस्टर क्रिप्टो में करीब 2 फीसदी का उछाल आया। ऑफिशियल ट्रंप कॉइन में भी 0.45 फीसदी की तेजी आई।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…