Select Date:

यह है पैसा बनाने वाली करेंसी, एक साल में दिया सोने से 9 गुना ज्यादा रिटर्न

Updated on 29-07-2024 02:56 PM
नई दिल्ली: सोने पर कस्टम ड्यूटी कम करने के बाद इसकी कीमत में काफी गिरावट आ गई है। इससे सोने में निवेश करने वालों में कम दिलचस्पी देखी जा सकती है। वहीं दूसरी ओर बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी लगातार ऊंचाई छू रही है। पिछले एक साल के दोनों के रिटर्न की बात करें तो बिटकॉइन ने सोने को काफी पीछे छोड़ दिया है। बिटकॉइन ने एक साल में सोने से 9 गुना ज्यादा फायदा दिया है। यही नहीं, पिछले हफ्ते बजट आने के बाद जहां सोने की कीमत कम हो रही थी, वहीं बिटकॉइन की कीमत आगे बढ़ रही थी। सोने में पिछले हफ्ते जितनी गिरावट आई, उससे ज्यादा का उछाल बिटकॉइन में आया है।
जानें, एक साल में किसने दिया कितना रिटर्न
एक हफ्ते में सोने ने दिया झटका
पिछले हफ्ते मंगलवार को बजट आया था। इसमें वित्त मंत्री में सोने पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी थी। इसके बाद सोने की कीमत धड़ाम से नीचे आ गई थी। सोमवार 22 जुलाई को जब मार्केट बंद हुई थी उस समय सोने की कीमत 72718 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अगले दिन जब बजट आया तो यह गिरकर 68510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं आज यानी सोमवार को सोने की कीमत 68408 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसे में सोने में एक हफ्ते में 4 हजार रुपये से ज्यादा यानी करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं बात अगर बिटकॉइन की करें तो इसने एक हफ्ते में 6 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.