नई दिल्ली: दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल कंपनी अतुल ऑटो के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। तिपहिया गाड़ियां बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में मंगलवार को कारोबार के दौरान 12% से अधिक तेजी आई थी। आज बीएसई पर शुरुआती कारोबार में यह एक फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ 502.75 रुपये तक गया। दूसरी तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में 80% की तेजी आई। BSE से मिली जानकारी के मुताबिक विजय केडिया के पास अतुल ऑटो के 18.20% शेयर थे, जो कि 50,50,505 पब्लिक इक्विटी शेयर के बराबर हैं।
अतुल ऑटो का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 693 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 10 दिसंबर को इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 407.05 रुपये है। इस साल 13 मार्च को यह इस स्तर तक लुढ़का था। पिछले पांच साल में अतुल ऑटो के शेयरों में 193% से ज्यादा तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 12% से ज्यादा की गिरावट आई है। इस साल कंपनी के शेयरों में करीब 12% की गिरावट आई है। विजय केडिया की निवेश कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास भी अतुल ऑटो के 2.71% शेयर हैं।
तिमाही नतीजे
अतुल ऑटो ने सितंबर तिमाही के नतीजे मंगलवार को घोषित किए। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 80.9% बढ़कर ₹8.27 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह मुनाफा ₹4.57 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की बिक्री 4.49% बढ़कर ₹92.48 करोड़ हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह बिक्री ₹88.50 करोड़ थी। कंपनी के बताया कि मुख्य ऑपरेशंस से उसका कुल रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹200.17 करोड़ हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹181.65 करोड़ था।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…