Select Date:

युद्ध में फंसे इस देश के पास है अमेरिका से चार गुना बड़ा सोने का भंडार, केवल ऑस्ट्रेलिया दे रहा है टक्कर

Updated on 31-10-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में इस साल करीब 50% तेजी आई है। दुनिया के कई हिस्सों में जारी उथलपुथल के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का रुख कर रहे हैं। साथ ही कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने पिछले कुछ सालों में सोने की जमकर खरीदारी की है। इस कारण सोने की कीमत में तेजी आई है। हाल में इसकी कीमत 4,300 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची थी। गोल्डमैन सैश का कहना है कि अगले साल दिसंबर तक इसकी कीमत 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

एक अनुमान के मुताबिक दुनिया में अब तक 216,265 टन सोना निकाला जा चुका है और अब खदानों में अब केवल 64,000 टन सोना रह गया है। यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसे रूस और ऑस्ट्रेलिया के पास सबसे ज्यादा अनमाइंड गोल्ड रिजर्व है। इन दोनों देशों के पास एक बराबर 12,000 टन गोल्ड रिजर्व है जिसे अब तक निकाला नहीं गया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है जिसके पास 5,000 टन सोने का ज्ञात भंडार है। इंडोनेशिया में 3,800 टन और कनाडा में 3,200 टन सोने का ऐसा भंडार है जिसे अब तक निकाला नहीं गया है।

कौन-कौन हैं टॉप में

चीन के पास 3,100 टन सोने का ज्ञात भंडार है। अमेरिका के सेंट्रल बैंक के पास दुनिया में सबसे ज्यादा 8,133 टन सोना है लेकिन उसकी खदानों में 3,000 टन सोना है। इसके बाद पेरू (2,500 टन), ब्राजील (2,400 टन), कजाकस्तान (2,300 टन), उजबेकिस्तान (1,800 टन), मेक्सिको(1,400 टन), घाना (1,000 टन), माली (800 टन), कोलंबिया (700 टन) और तंजानिया (400 टन) का नंबर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.