Select Date:

टी-20 वर्ल्डकप में आतंकी हमले की धमकी : IS खोरासान ने वेस्टइंडीज को वीडियो भेजा

Updated on 06-05-2024 12:54 PM

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन IS खोरासान ने टी-20 वर्ल्डकप के दौरान आतंकी हमले की धमकी दी है। त्रिनिदाद और टोबागो के प्रधानमंत्री कीथ राउली ने बताया कि आतंकी संगठन ने कई देशों को वीडियो मैसेज भेजे हैं, इनमें वेस्टइंडीज भी शामिल है।

टी-20 वर्ल्डकप वेस्टइंडीज और अमेरिका में 2 जून से 29 जून तक खेला जाएगा। इंडिया के सभी लीग मैच अमेरिका में होने हैं। इसके बाद अगर टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करती है तो उसे ये मुकाबले वेस्टइंडीज में खेलने होंगे।

सवाल-जवाब में वर्ल्डकप और आतंकी धमकी...

आतंकी संगठन ने धमकी में क्या कहा?
प्रो-इस्लामिक स्टेट के मीडिया ने कई देशों में स्पोर्ट्स इवेंट्स के दौरान हिंसा की धमकी दी है। IS खोरासान की अफगानिस्तान-पाकिस्तान ब्रांच ने प्रोपेगैंडा चैनल नशीर-ए-पाकिस्तान के जरिए एक वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें समर्थकों से अपील की गई है कि वे इन देशों में हमलों के लिए साथ दें।

वेस्टइंडीज सरकार और क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
क्रिकेट वेस्टइंडीज के CEO जॉनी ग्रेव्स ने क्रिक बज से कहा, "हम अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम यह निश्चित करेंगे कि वर्ल्डकप के दौरान होस्ट देशों और शहरों में लगातार निगरानी हो और हम किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार रहें।"


वर्ल्डकप के दौरान वेस्टइंडीज में कहां-कहां मैच होंगे?
वेस्टइंडीज में एंटीगुआ और बरबूडा, बारबडोस, गुयाना, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, ग्रेनाडाइंस, त्रिनदाद और टोबागो में वर्ल्डकप मैच होंगे। अमेरिका में फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टेक्सास में मुकाबले खेले जाएंगे।

क्या वर्ल्डकप के को-होस्ट अमेरिका को भी धमकी मिली?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक अमेरिका में वर्ल्डकप के दौरान हमले की धमकी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टीम इंडिया वर्ल्डकप के दौरान अमेरिका-वेस्टइंडीज में कहां-कहां खेलेगी?
टीम इंडिया ग्रुप ए में शामिल है। इस ग्रुप में कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान और आयरलैंड शामिल हैं। इस ग्रुप के सभी लीग मैच अमेरिका में होंगे। टीम इंडिया अगर इस ग्रुप में पहले या दूसरे नंबर पर रहती है तो सुपर 8 मुकाबलों के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

सुपर 8 के सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे। इसके बाद 2 सेमीफाइनल और फाइनल भी वेस्टइंडीज में खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप में टोटल कितने मैच, अमेरिका और वेस्टइंडीज में कितने मुकाबले होंगे?

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप, नॉकऑउट और फाइनल को लेकर कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इसमें से 39 मैच वेस्टइंडीज में और 16 अमेरिका में होंगे। सभी नॉकऑउट और फाइनल मैच वेस्टइंडीज में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.