22 साल की उम्र में अरबपति बन गए तीन दोस्त, मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ा, दो का कनेक्शन भारत से
Updated on
04-11-2025 01:34 PM
नई दिल्ली: कोई शख्स कितनी उम्र में अरबपति बन सकता है? यह एक ऐसा सवाल है, जिसका सही-सही जवाब देना आज के समय बड़ा मुश्किल है। कोई शख्स 25 साल की उम्र तक अरबपति बन जाता है तो कोई 60 साल के बाद भी नहीं बन पाता। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि उस शख्स का कारोबार कैसा है। लेकिन अगर कोई 22 साल की उम्र में ही अरबपति बन जाए तो इसे आप क्या कहेंगे?
22 साल के तीन युवा दोस्तों ने ऐसा ही कर दिखाया है। आदर्श हिरेमठ और सूर्या मिधा अपने हाई स्कूल के दोस्त ब्रेंडन फूडी के साथ दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति बन गए हैं। इनमें आदर्श हिरेमठ और सूर्या मिधा भारतवंशी हैं। इन्होंने मेटा (फेसबुक) के को-फाउंडर मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। मार्क 23 साल की उम्र में इस मुकाम पर पहुंचे थे। जकरबर्ग साल 2008 में 1.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति थे। वह उस साल फोर्ब्स वर्ल्ड्स बिलेनियर लिस्ट में 1,125 अन्य लोगों के साथ शामिल थे।
क्या है इनका काम?
हिरेमठ, मिधा और फूडी ने सैन फ्रांसिस्को स्थित AI रिक्रूटिंग प्लेटफॉर्म Mercor की स्थापना की। इस कंपनी ने हाल ही में 10 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन पर 350 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। प्रत्येक फाउंडर के पास कंपनी में लगभग 22% हिस्सेदारी है, जिससे उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 2 अरब डॉलर हो जाती है।
Mercor के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) फूडी के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, इस फंडिंग का नेतृत्व अमेरिका स्थित Felicis Ventures ने किया। इस फंडिंग ने कंपनी का मूल्यांकन फरवरी में हुए पिछले फंडिंग राउंड की तुलना में पांच गुना बढ़ा दिया।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…