टॉप 10 से भी बाहर हुए TMKOC, 'लाफ्टर शेफ्स' ने बजाई 'सुहागन चुड़ैल' की पुंगी, GHKKPM की हुई वापसी
Updated on
28-06-2024 03:05 PM
टीवी पर प्रसारित होने वाले डेली सोप और रियलिटी शोज का पिछले एक हफ्ते का पूरा कच्चा-चिट्ठा सामने आ चुका है। BARC की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें टॉप 10 में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। कुछ की हालत सुधरी है तो कुछ की बद से बदतर हुई है। और सबसे ज्यादा चांदी हुई है एक रियलिटी शो की, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। आइए बताते हैं कि आपका पसंदीदा शो किस नंबर पर रैंक कर रहा है।
टीवी टीआरपी रिपोर्ट में हर बार की तरह इस बार भी 'अनुपमा' पहले नंबर पर बना हुआ है। इसमें टीटू और डिंपी की शादी से ज्यादा अनुपमा और अनुज के रिश्ते ने लोगों का ध्यान खींचा हुआ है। साथ ही श्रुति का सच भी अब सामने आ गया है। यह शो 2.3 रेटिंग के साथ टॉप पर है। वहीं, दूसरे नंबर पर 2.3 रेटिंग के साथ 'गुम है किसी के प्यार में' है। इसमें बीते दिनों भयंकर लीप आया है, जिससे रेटिंग गिर गई थी। मगर इस बार सुधार हुआ है।
टॉप 5 में शामिल हैं ये टीवी सीरियल
तीसरे नंबर पर 2.0 रेटिंग के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मौजूद है। चौथे नंबर पर 1.9 रेटिंग के साथ 'झनक' है। पांचवे नंबर पर 'उड़ने की आशा' 1.7 रेटिंग के साथ टॉप 5 में शामिल है। 6वें नंबर पर 1.5 रेटिंग के साथ 'लाफ्टर शेफ्स' है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। पिछली बार इसकी रैंकिंग और नीचे थी। हालांकि इस बार टॉप 10 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' गायब है। 1.3 रेटिंग के साथ वह 11वें नंबर पर लुढ़का हुआ है।
निया शर्मा के शो का हाल जानिए
7वें नंबर पर 'कुंडली भाग्य' 1.4 रेटिंग के साथ इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आठवें नंबर पर 1.4 रेटिंग के साथ ही 'शिव शक्ति' है और 1.3 रेटिंग के साथ नौवे नंबर पर 'परिणीति' है। 10वें नंबर पर 'मंगल लक्ष्मी' 1.3 रेटिंग के साथ है, जिसमें दीपिका सिंह अहम रोल निभा रही हैं। निया शर्मा का हाल ही में शुरू हुआ 'सुहागन चुड़ैल' 0.6 रेटिंग के साथ 28 नंबर पर हांफ रहा है।
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…