Select Date:

आज भोपाल के न्यू मार्केट, टीटी नगर और अशोका गार्डन सहित 40 इलाकों में 8 घंटे तक बिजली बंद, पढ़ें कहीं आपके इलाके में भी तो नहीं हो रही कटौती

Updated on 16-03-2026 02:58 PM

भोपाल। भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव और सुधार कार्य किए जाने के कारण शहर के करीब 40 इलाकों में दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कंपनी के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रखी जाएगी, ताकि लाइन और उपकरणों की मरम्मत तथा तकनीकी सुधार का काम किया जा सके।

इस दौरान अशोका गार्डन, न्यू मार्केट, पंचवटी, टीटी नगर और जनता नगर जैसे प्रमुख इलाकों में भी बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार जरूरी काम पहले ही निपटा लें और बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

सुबह 9 से 11 बजे तक

विपश्यना सेंटर क्षेत्र में सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक

एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन और प्रियदर्शनी इलाके में सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली कटौती होगी।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

न्यू मार्केट, अपेक्स बैंक एरिया और टीन शेड क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

सुहागपुर, हिनोतिया, सुभालय सुहागा, अर्थ डायनेस्टी, फेथकलां, नरेला हनुमंत, गुरारीघाट, रतनपुर सड़क, पिपलिया केशो, सेज ग्रीन सिटी, आस्ट्रिया कॉलोनी और अपनी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अशोका गार्डन और पंचवटी क्षेत्र भी प्रभावित

अशोक विहार, अशोक सम्राट, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, दशमेश नगर, रीगल स्टेट, रायल होम्स, जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-1 और 2, नवी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर और कृष्णा कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में भी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
भोपाल, मोहन कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को किसानों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया की…
 18 March 2026
भोपाल, लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 लागू करने के बाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने कर्मचारियों, अधिकारियों की सीआर (गोपनीय चरित्रावली) लिखने की समय सीमा…
 18 March 2026
भोपाल, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति कार्ड (प्रॉपर्टी कार्ड ) वितरित करने के मामले में मध्य प्रदेश ने देश के कई बड़े और प्रमुख राज्यों को पीछे छोड़ते…
 18 March 2026
भोपाल,मध्य प्रदेश में बुधवार से आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। तेज गर्मी की बजाय कहीं…
 18 March 2026
भोपाल, भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से…
 18 March 2026
भोपाल। प्रदेश में 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) पूरी हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इसी माह इन भर्ती परीक्षाओं…
 18 March 2026
 भोपाल। वर्ष 2026 कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के साथ पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया…
 18 March 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) की वायरोलॉजी लैब को अब भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए पहरेदार (सेंटिनल सर्विलांस साइट) के रूप में विकसित किया जा रहा…
 18 March 2026
भोपाल। सीसीटीवी या बॉडी वॉर्न कैमरों की वीडियो फुटेज में संदिग्ध की सटीक पहचान करना हो या फिर अन्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना, एआइ आधारित फेशियल रिकग्नीशन सिस्टम व सर्विलांस…
Advt.