नोएडा में श्रमिकों के बवाल के बाद गाजियाबाद में लगा जाम, NH-9 पर 5 किलोमीटर तक खड़ी हुई गाड़ियां
Updated on
13-04-2026 12:42 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के नोएडा में जारी श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन का असर गाजियाबाद तक देखने को मिल रहा है। श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कंपनियों में इसको लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। सैकड़ों कर्मचारियों ने नोएडा में सड़कों पर उतरकर जाम लगा दिया। एनएच-9 पर भी जाम का असर दिख रहा है। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर भी गाड़ियों की कतारें लग गई हैं। गाजियाबाद की तरफ जाने और आने वाली दोनों रूट पर गाड़ियों की लंबी करें देखने को मिल रही हैं। मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी जाम का असर साफ तौर पर दिख रहा है। वहीं, दिल्ली बॉर्डर पर भी प्रदर्शन के कारण जाम जैसी स्थिति बनी हुई है।
एनएच-9 पर जाम
गाजियाबाद में एनएच-9 पर जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई है। हाइवे पर ट्रैफिक पर पूरी तरह से रुकने के कारण वाहनों की कतार बढ़ती जा रही है। दरअसल, नोएडा में प्रदर्शन के कारण इस तरफ गाड़ियों के परिचालन को पूरी तरह से रोक दिया गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर भी असर
नोएडा में भारी विरोध प्रदर्शन और सड़कों पर ट्रैफिक रोके जाने का असर यमुना एक्सप्रेसवे पर भी दिख रहा है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लोग वाहनों से उतर कर ट्रैफिक रुकने के कारणों की जानकारी लेते दिख रहे हैं। वहीं, मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई है।
दिल्ली बॉर्डर तक जाम
नोएडा में दिल्ली बॉर्डर तक जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर ट्रैफिक रुकने के कारण लोगों को मेट्रो का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़कों पर भी जाम लगा हुआ है। दिल्ली बॉर्डर पर जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी जैसी स्थिति के कारण परेशान हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग पैदल ही यात्रा करते दिखे।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…