लोगों में नाराजगी, ड्राइवर फरार
सड़क जाम के कारण ओबरा पौथू मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने के बाद पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार अपने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- औरंगाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छात्राओं को कुचला।
- कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं की दर्दनाक मौत।
- मृतकों की पहचान अफसरी और आशिया के रूप में।
- अनियंत्रित गाड़ी पहले बिजली के खंभे से टकराई।
- हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।


