Select Date:

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर रिलीज, देखें एक आशिक कैसे बन गया हत्यारा

Updated on 13-06-2024 06:25 PM
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में एक बार फिर अजय और तब्बू की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। फिल्म के टीजर के साथ ही लोगों को इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार था। अब टीजर ने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है।

टीजर की शुरुआत बेहद ही रोमांटिक डायलॉग से होती है जिसमें तब्बू की आवाज सुनाई दे रही है। वह कहती हैं- कृष्णा कोई हमें अलग तो नहीं करेगा ना? इसपर जवाब आता है- कोई ट्राई भी किया तो आग लगा देंगे। इसी के साथ रोमांटिक सीन से सबकुछ घूमकर एक मर्डर की कहानी पर पहुंच जाता है जहां अजय देवगन नजर आ रहे हैं।

कृष्णा पर दो मर्डर के इल्जाम

इस ट्रेलर में अजय जेल में कैदी के रूप में दिख रहे हैं और वो वही कृष्णा है जिसने आग लगाने की बात की थी। उसपर दो मर्डर के इल्जाम हैं और अब वो रिहा होने वाला है। अब कहानी ये है कि उसने एक एप्लीकेशन दिया है कि उसकी सजा कम न की जाए और इसे लेकर कृष्णा कहता है कि मैं बाहर निकलने के लिए तैयार नहीं हूं। पूरी कहानी युवा दिनों में प्यार करने वाले एक जोड़े की है, जिनके साथ कुछ ऐसा हादसा होता है कि आशिक को मर्डर तक करना पड़ता है। इसके बाद उसे जेल की सजा होती है और इस दरमियान पूरी दुनिया बदल चुकी होती है।

5 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन-तबू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे कलाकार भी हैं। अजय देवगन की ये फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
Advt.