ट्रंप और मोदी की मीटिंग से बाजार को मिलेगा बूस्ट! हिंडाल्को और मुथूट पर रखें नजर
Updated on
14-02-2025 02:13 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने गुरुवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लगातार सातवें दिन हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। विश्लेषकों ने कहा कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में चुनिंदा आईटी एवं बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और विदेशी कोषों की निकासी के चलते बाजार की धारणा कमजोर हुई।
कारोबारियों की अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होने वाली बैठक के नतीजों पर नजर है। शुक्रवार को बाजार ट्रंप और मोदी की मीटिंग पर रिएक्ट करेगा। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयर निवेशकों की झोली भर सकते हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 60% बढ़कर 3,735 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल आय बढ़कर 58,899 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर- दिसंबर तिमाही में 53,088 करोड़ रुपये थी।
फिनोलेक्स केबल्स, होनासा कंज्यूमर, सुवेन फार्मा, रेडिंग्टन, मुथूट फाइनेंस, एसबीआई कार्ड और इप्का लेबोरेटरीज के शेयरों में भारी खरीदारी दिख रही है। दूसरी ओर नैटको फार्मा, गॉडफ्रे फिलिप्स, Aegis Logistics, विजय डायग्नोस्टिक्स, रेडिको खेतान, अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। गुरुवार को 54 शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचे जबकि 238 शेयर 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए। 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाले कोटक महिंद्रा बैंक, रेडिंग्टन, मुथूट पाइनेंस, एसबीआई कार्ड और श्री सीमेंट्स शामिल हैं।
शेयर बाजार का हाल
गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 32.11 अंक यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 76,138.97 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,764.53 के उच्चतम और 76,013.43 के निम्नतम स्तर को छुआ। इस तरह निचले और ऊपरी स्तर के बीच 751.1 अंक का उतार-चढ़ाव आया। एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 13.85 अंक यानी 0.06% फिसलकर 23,031.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल शेयरों में से अडानी पोर्ट्स, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, नेस्ले और टाइटन में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी तरफ सन फार्मा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और जोमैटो के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…