नवंबर में गिर सकता है आयात
अमेरिका की ओर से रोसनेफ्ट और लुकोइल पर बैन लगाने के बाद भारत के रूसी तेल आयात में भारी गिरावट आने की संभावना है। एचपीसीएल-मिट्टल एनर्जी (HMEL) नाम की एक रिफाइनरी ने पहले ही रूसी तेल का आयात बंद करने की घोषणा कर दी है। वहीं, भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबंधों का पालन करेगी, लेकिन रूसी तेल आयात के भविष्य के बारे में सीधे तौर पर कुछ कहने से इनकार कर दिया।रिलायंस (RIL) जैसी बड़ी निजी कंपनी, जो भारत के रूसी तेल आयात का लगभग आधा हिस्सा खरीदती है, ने कहा है कि वह प्रतिबंधों के असर और अनुपालन की आवश्यकताओं का आकलन कर रही है और भारतीय सरकार के किसी भी निर्देश का पूरी तरह से पालन करेगी। रिफाइनरियां उन रूसी उत्पादकों से तेल खरीदने पर विचार कर रही हैं जिन पर प्रतिबंध नहीं लगा है।


