उमा भारती के सुरक्षाकर्मी को पाकिस्तान, दुबई से आया आया फोन, पूछी लोकेशन
Updated on
12-06-2024 11:58 AM
भोपाल। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती की सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक संदीप पंवार को अनजाने नंबर से वाट्सएप पर फोन कर कुछ लोगों ने गालियां दी और दुष्कर्म सहित अन्य केस में फंसाए जाने की चेतावनी दी। फोन करने वालों ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच के निरीक्षक हैं। उनसे (संदीप पंवार से) पूछताछ करने आना चाहते हैं, इसलिए लोकेशन बताएं। हालांकि पंवार ने उन्हें लोकेशन नहीं बताई। ट्रू-कालर में एक नंबर पाकिस्तान के एम हुसैन और दूसरा नंबर दुबई के अब्बास नामक किसी व्यक्ति का दिखाया जा रहा है।
एसीपी को सौंपी जांच
उमा भारती के कार्यालय से मामले की सूचना पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और एडीजी गुप्तवार्ता को दी गई। पंवार की शिकायत पर क्राइम ब्रांच भोपाल ने प्रकरण कायम कर लिया है। फोन नंबरों की पहचान के लिए संबंधित दूरसंचार कंपनियों को ई-मेल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर क्राइम भोपाल को मामले की जांच सौंपी गई है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल जिला ट्रायथलोन संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…