Select Date:

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी कैबिनेट में रहना नहीं चाहते:शपथ के बाद बोले फिल्मों में काम करना है

Updated on 10-06-2024 01:11 PM

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बने सुरेश गोपी कैबिनेट में नहीं रहना चाहते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद गोपी ने दिल्ली में मलयालम टीवी चैनल से कहा, मैं एक सांसद के रूप में काम करना चाहता हूं। मैं कैबिनेट का हिस्सा बनना नहीं चाहता था।

मैंने (पार्टी को) बता दिया था कि मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। लगता है कि मैं जल्द ही मुक्त हो जाऊंगा। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ही गोपी ने कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है। उनके पास पहले से ही कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

गोपी केरल से भाजपा के पहले सांसद हैं। उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और सीपीआई के सुनील कुमार को करीब 75 हजार वोटों से हराया है।

केरल से दो नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली
लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान, अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी का मुख्य चुनावी मुद्दा था कि त्रिशूर के लिए एक केंद्रीय मंत्री, मोदी की गारंटी। गोपी केरल से भाजपा के दो उम्मीदवारों में से एक थे। दूसरे नेता जॉर्ज कुरियन हैं, जिन्हें भी राज्य मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

जनवरी में गोपी की बेटी की शादी में पहुंचे थे पीएम मोदी
सुरेश गोपी की बेटी भाग्या सुरेश की 17 जनवरी को बिजनेसमैन श्रेयस मोहन से शादी हुई थी। इस शादी में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। तब पीएम ने केरल की पारंपरिक पोशाक- मुंडू और वेष्टि पहनी थी। जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

भाग्य सुरेश और श्रेयस मोहन की शादी के लिए पीएम मोदी ने करीब 25 मिनट बिताए थे। पीएम ने गुरुवायुर मंदिर में शादी कर रहे अन्य जोड़ों को भी आशीर्वाद दिया था। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को तोहफा भी दिया। इस शादी में साउथ इंडस्ट्री के एक्टर ममूटी, मोहनलाल, दिलीप और बीजू मेनन अपने-अपने परिवारों के साथ नजर आए थे।

गोपी 2019 लोकसभा, 2021 विधानसभा हारे थे; 2024 में जीत मिली
साल 2019 में सुरेश गोपी त्रिशूर से लोकसभा चुनाव हार गये थे। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में गोपी को पहली जीत 2024 लोकसभा चुनाव में मिली। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार को हराया। कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद मुरलीधरन इस सीट से तीसरे नंबर पर रहे।

12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुरेश गोपी, आठ गाड़ियां, 1025 ग्राम सोना
सुरेश गोपी ने चुनावी एफिडेविट में बताया है कि उनके पास 12 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास आठ गाड़ियां और 1025 ग्राम सोना भी है। हलफनामे के अनुसार एक्टर की अचल संपत्ति वर्तमान में 8.5 रुपए है, जिसमें खेती के लिए दो जमीन और सात घर शामिल हैं।

सुरेश गोपी ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
सुरेश ने 1965 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी की लगभग 250 फिल्मों में काम किया है। 1992 से 1995 तक उन्हें सुपरस्टार का टैग मिला था। 1998 में उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल राज्य अवॉर्ड मिला था। वे बीजेपी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले में फंसे थे
सुरेश गोपी विवादों से भी चर्चा में आए हैं। महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले में सुरेश गोपी का नाम सामने आया था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.