यूनिटेक के शेयर पर लगा अपर सर्किट, जानिए 12 साल बाद कहां से मिली गुड न्यूज
Updated on
11-06-2024 02:23 PM
नई दिल्ली: यूनिटेक (Unitech) के निवेशकों और होमबायर्स के लिए अच्छी खबर है। नोएडा अथॉरिटी ने इस बिल्डर के 10 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के नक्शे पास कर दिए हैं। इससे अब इन प्रोजेक्ट में निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे आज कंपनी के शेयरों में मार्केट खुलते ही अपर सर्किट लग गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर पांच फीसदी तेजी के साथ 10.94 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 2,860.41 करोड़ रुपये पहुंच गया। सोमवार को कंपनी का शेयर 10.42 रुपये पर बंद हुआ था। यूनिटेक के शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 19.88 रुपये है जबकि न्यूनतम स्तर 1.31 रुपये है।
नोएडा अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूनिटेक के 10 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के नक्शे पास किए हैं। अथॉरिटी ने 2006-07 में यूनिटेक को जमीन अलॉट की थी। बिल्डर को सेक्टर-96, 97, 98, 113 और 117 में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन आवंटित की गई थी। आवंटन के कुछ साल बाद बिल्डर ने अथॉरिटी को पैसा देना बंद कर दिया था। इससे उस पर बकाया बढ़ता गया। इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में यूनिटेक के चेयरमैन और कई डायरेक्टर जेल चले गए। पिछले 4-5 साल से नोएडा अथॉरिटी यह कहते हुए नक्शा पास नहीं कर रही थी कि अथॉरिटी का बकाया पैसा अभी नहीं मिला है। ऐसे में नक्शा पास नहीं किया जा सकता। इस बीच फ्लैट बायर्स की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने यूनिटेक की परियोजनाओं के लिए बोर्ड नियुक्त किया।
क्यों आगे नहीं बढ़ पाया काम
यूनिटेक के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ बोर्ड तो नियुक्त हो चुका था, लेकिन नक्शा पास न होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ऐसे में करीब 12 साल पहले बुकिंग कराने वाले बायर्स अब तक इंतजार कर रहे थे। उधर अथॉरिटी और बिल्डर ग्रुप मामला कोर्ट में पहुंच गया। अब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने पर नोएडा अथॉरिटी ने नक्शा पास कर दिया है। यूनिटेक पर अथॉरिटी का कारीब 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। कोर्ट ने इन 10 प्रोजेक्ट में फंसे बायर्स की समस्या को देखते हुए अथॉरिटी से कहा है कि पहले नक्शा पास किए जाएं। बकाये को लेकर कोर्ट बाद में निर्णय लेगा। इस बीच दिल्ली की एक अदालत ने यूनिटेक के डायरेक्टर संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी। ईडी के मुताबिक इन लोगों पर होमबायर्स से जुटाए गए करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…