Select Date:

UPI खाता आपका लेकिन आपके बच्चे भी अब कर पाएंगे पेमेंट, यहां जानिए पूरी बात

Updated on 16-08-2024 05:31 PM
नई दिल्ली: नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्लैटफॉर्म पर एक नया फीचर पेश किया है। इससे यूजर्स अपने UPI अकाउंट्स को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। 'UPI सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स' नाम से जाने जाने वाले इस फीचर से प्राइमरी अकाउंट होल्डर्स, सेकेंडरी यूजर्स को ट्रांजेक्शन करने का अधिकार दे सकते हैं।
  1. क्या है खास?
    इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक UPI सर्कल डेलिगेट पेमेंट्स (UPI Circle-Delegate Payments) एक ऐसा फीचर है जहां आपके UPI अकाउंट का मास्टर एक्सेस आपके पास होगा। आप पेमेंट के लिए किसी और को भी अकाउंट का एक्सेस दे सकेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य महाप्रबंधक डिजिटल बैंकिंग संचालन के. वी. शीतल बताते हैं कि यह परिवार के सदस्य या परिचित को भुगतान करने का काम सौंपने का एक नया विकल्प है। इससे दो व्यक्ति UPI भुगतान करने के लिए एक बैंक खाते का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  2. कैसे काम करेगा?
    प्राइम्स पार्टनर्स के एमडी श्रवण शेट्टी के मुताबिक प्राइमरी के लिए एक मेडेट बनाना हजर को सेकेडरी यूजर होगा। प्राइमरी यूजर पूरी तरह से या आशिक रूप से भुगतान का विकल्प दे सकता है। पूरा अधिकार दिया जाता है तो सेकेंडरी यूजर को प्राइमरी अकाउंट होल्डर द्वारा तय राशि सीधे पेमेंट करने का अधिकार होगा। आशिक अधिकार की स्थिति में सेकेंडरी यूजर को हरेक लेनदेन के लिए प्राइमरी यूजर को अनुरोध भेजना होगा।
  3. लिमिट क्या होगी?
    प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर के लिए ट्रांजेक्शन लिमिट भी सेट कर सकता है। एनपीसीआई के मुताबिक पूरे अधिकार पर अधिकतम मासिक सीमा 15,000 रुपये होगी। आंशिक डेलीगेशन के लिए मौजूदा UPI सीमा लागू होगी।
  4. क्या फायदा होगा?
    ठाकुर कहते हैं कि ऐसे घरों में जहां परिवार के केवल एक सदस्य का बैंक खाता है, यह सुविधा उनके लिए काम की होगी। इससे नकदी पर उनकी निर्भरता कम हो जाती है। माता-पिता को खर्च पर नियंत्रण रहेगा। कर्मचारियों को छोटे-मोटे खर्चे को संभालने के लिए अधिकार मिल सकता है।
  5. सेफ है यह सुविधा?
    NPCI के मुताबिक इसमें सुरक्षा के लिए मजबूत उपाय है। यह सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि केवल खाताधारक ही लेनदेन को वेरिफाई कर सकता है। वे लेनदेन की सीमा तय कर सकते हैं। प्राइमरी अकाउंट होल्डर्स को हर लेनदेन के लिए वास्तविक समय में सूचित किया जाता है, जिससे उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि को जल्दी से पहचानने और रिपोर्ट करने का मौका मिलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.