शराबबंदी का फायदा सत्ता में बैठे लोगों को मिल रहा-तेजस्वी
इससे पहले विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सचिवालय जैसे संवेदनशील परिसर में शराब की बोतलें मिलना कई सवाल खड़े करता है। यह जांच का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी का फायदा आम जनता को नहीं, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों को मिल रहा है।


