Select Date:

'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के राखी वाले वीडियो पर मचा बवाल, लोग बोले- ऐसा तो हमने पहली बार देखा है

Updated on 31-08-2026 01:33 PM
टीवी के प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल 'रामायण' में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो अपनी मुंहबोली बहन से राखी बंधवाते दिख रहे हैं। अक्सर जहां सुनील लहरी के वीडियो को लोग खूब पसंद किया करते हैं और उनकी तारीफें करते हैं, वहीं इस नए वीडियो पर कुछ लोगों ने तंज कसे हैं।

दरअसल रक्षा-बंधन के अवसर पर सुनील लहरी ने अपनी एक मुंहबोली बहन से राखी बंधवाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि उनसे भले उनका खून का रिश्ता न हो लेकिन आदर और सम्मान का रिश्ता जरूर है।

'कई सालों से मैं इन से फल खरीदता हूं, रिश्ते खून के ही नहीं'

सुनील लहरी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मिलिए मेरी नई बहन से, इनका भाई नहीं है, इन्होंने मुझे अपना भाई बनाने का अनुरोध किया है। इनका नाम सोनम है, कई सालों से मैं इन से फल खरीदता हूं, रिश्ते खून के ही नहीं, आदर और सम्मान के भी होते हैं।' वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं, 'ये हैं सोनम, ये मेरे को सारे फ्रूट्स खिलाती है, मेरी सेहत का खयाल रखती है और आज रक्षा-बंधन के दिन ये राखी बांधने आई है।'

कुछ नो एक्टर के विचार और कार्य को सुंदर कहा है

एक्टर आगे कहते हैं, 'इसका कोई भाई नहीं है इसलिए ये मुझे भाई मानकर राखी बांध रही है।' सोनम उन्हें राखी बांधती हैं और फिर उनके पैर छूती हैं, जिसके बाद सुनील लहरी उन्हें शगुन के तौर पर कुछ पैसे देते हैं। हालांकि, इस वीडियो की काफी लोगों ने तारीफ की है और एक्टर के विचार और कार्य को सुंदर कहा है। कुछ ने कहा है- आपने मानवता जिंदा रखी है।

कुछ लोगों ने कसा तंज, कहा- ऐसा तो हमने पहली बार देखा है

वहीं कुछ लोगों ने वीडियो की बारीकियों पर ध्यान देते हुए कहा है, 'तिलक उल्टे हाथ से, आरती उल्टी तरफ, राखी भी उल्टे हाथ पर।' एक और ने कहा, 'सर जी आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है लेकिन अगर मै गलत नहीं देखा तो आपने राखी दाहिने हाथ की बजाय बाएं हाथ में बांधते हुए दिखाई देते हैं जय श्री राम।' वहीं एक और ने कहा, 'ऐसा तो हमने पहली बार देखा है, ये कौन करता है। कोई अपनी बहन को, चाहे बहन छोटी हो या बड़ी हो, अपने पैर नही छूने देता है। आपका दिल अच्छा है लेकिन ज्ञान पूरा नहीं है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये सब तो ठीक है पर उल्टे हाथ में राखी कौन बंधवाता है?' कई अन्य यूजर ने कहा है- उल्टे हाथ में तो महिलाए राखी बनवाती है भाई तो सीधे हाथ में राखी बंधवाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा, 'इसे दिखाकर करने की क्या जरूरत थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.