Select Date:

अमेरिका में एयरपोर्ट्स का दिल्ली से भी बुरा हाल, 1200 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल, आगे और बढ़ेगी मुश्किल

Updated on 08-11-2025 01:25 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में सरकारी शटडाउन का असर अब आम लोगों पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को इसकी वजह से 1,200 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। थैंक्सगिविंग हॉलिडे में अब कुछ ही हफ्ते रह गए हैं और अगर शटडाउन जल्दी खत्म नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में यह परेशानी और बढ़ सकती है। यह फ्लाइट कैंसिलेशन धीरे-धीरे होने वाली कटौती का पहला चरण है। यह 4% से शुरू हुई है और अगले हफ्ते 10% तक पहुंच सकती है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस ने 220 फ्लाइट्स रद्द कीं। डेल्टा ने भी करीब 170 फ्लाइट्स कम कर दीं जबकि साउथवेस्ट एयरलाइंस ने लगभग 100 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। FlightAware के अनुसार गुरुवार को 6,800 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं और 200 फ्लाइट्स रद्द भी हुईं। शटडाउन के कारण कई कर्मचारी बिना सैलरी के काम कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स पर काम का बोझ कम करने के लिए फ्लाइट्स में कटौती करने को कहा था। अटलांटा, नेवार्क, डेनवर, शिकागो, ह्यूस्टन और लॉस एंजिल्स जैसे एयरपोर्ट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

बढ़ सकती है परेशानी

सरकारी शटडाउन की वजह से कई सरकारी कर्मचारी या तो घर भेज दिए गए हैं या बिना तनख्वाह के काम कर रहे हैं। इसमें एयरपोर्ट्स पर काम करने वाले जरूरी लोग भी शामिल हैं। 1 अक्तूबर से शुरू हुआ शटडाउन अगर थैंक्सगिविंग तक खिंचता है तो यह बेहद गंभीर हो जाएगा। बोस्टन और नेवार्क एयरपोर्ट पर यात्रियों को औसतन दो घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा। वहीं, शिकागो और वाशिंगटन एयरपोर्ट पर एक घंटे से ज्यादा की देरी हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.