'उत्तर रामायण' का कुश आज है 1400 करोड़ की कंपनी का मालिक, वर्ल्ड बैंक में काम, फिर कॉर्पोरेट में बनाया नाम
Updated on
29-04-2026 01:33 PM
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने कुछ वर्षों बाद उत्तर रामायण को बनाया। इस शो में भगवान राम और देवी सीता के दो बेटों, लव और कुश की कहानी दिखाई गई। 1988 में प्रसारित 'उत्तर रामायण' में कुश का किरदार निभाने वाले एक्टर आज 1,400 करोड़ रुपये की
'उत्तर रामायण' का कुश अब कहां है?
रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' में लव का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था, जबकि कुश का किरदार मयूरेश क्षत्रमाडे ने निभाया था। हम मयूरेश के बारे में बात कर रहे हैं। उत्तर रामायण से लोकप्रियता हासिल करने के बाद, उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अभिनय को अलविदा कह दिया और पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया।
अमेरिका के वर्ल्ड बैंक में किया काम
IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, मयूरेश क्षत्रमाडे अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने फाइनेंस की पढ़ाई की और व्यापार जगत की बारीकियों को समझा। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मयूरेश ने 2003 से शुरू होकर काफी समय तक वर्ल्ड बैंक में रिसर्चर के तौर पर काम किया, जिसके बाद वे कॉर्पोरेट जगत में पूरी तरह से एक्टिव हो गए।
कंपनी के मालिक हैं। आइए इस कहानी को और जानें।
इस शो में भगवान राम और देवी सीता के दो पुत्रों, लव और कुश की कहानी दिखाई गई थी। 1988 में प्रसारित उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले अभिनेता मयूरेश क्षत्रमाडे आज 1400 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं।
मयूरेश क्षत्रमाडे की 1400 करोड़ की कंपनी
मयूरेश क्षत्रमाडे ने इस क्षेत्र में अपनी सबसे बड़ी व्यावसायिक उपलब्धि 2016 में हासिल की, जब उन्हें वैश्विक विपणन प्लेटफॉर्म कंपनी कमीशन जंक्शन का सीईओ नियुक्त किया गया। वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर, मयूरेश क्षत्रमाडे ने कंपनी को 2022 तक 1,400 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने में सफलता दिलाई।
मयूरेश का परिवार न्यूयॉर्क में
आज एक सफल बिजनेसमैन के रूप में, मयूरेश अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वो अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं। 'उत्तर रामायण' में कुश के किरदार में मयूरेश को आज भी याद किया जाता है और उन्हें टेलीविजन के दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…