Select Date:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर 'वडा पाव गर्ल' Chandrika Dixit ने ली फिरकी, यूजर्स बोले- इतना भी सच नहीं बोलना था

Updated on 20-06-2026 01:24 PM
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जहां शेखर सुमन ने हाल ही अपने शो 'शेखर टुनाइट' में चढ़ावा चोरी पर तंज कसा, तो वहीं प्रकाश राज ने भी रिएक्ट किया। और अब 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित ने इस पर फिरकी ली है। उन्होंने एक वीडियो बनाया है, जो चर्चा में है। इसमें वडा पाव गर्ल भी चंदा चोरी पर तंज कसती नजर आईं और कहा कि सारा चंदा पुजारियों ने घर में सुरक्षित छुपाया है। कोई चोरी नहीं हुई है। बल्कि यह तो पाकिस्तान वालों का षड्यंत्र है। इस पर यूजर्स ने वडा पाव गर्ल की तारीफ तो की, पर साथ ही कहा कि अब अंधभक्तों को मिर्ची लग जाएगी।

वडा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह और उनकी मम्मी बैठी हैं और श्रीराम मंदिर में हुई चोरी पर बात कर रही हैं। वीडियो शेयर कर वडा पाव गर्ल ने लिखा है- अंधभक्तों के लिए। इसमें उनकी मम्मी कहती हैं, 'चंद्रिका तुझे एक बात पता है? श्रीराम मंदिर जो अभी बना है अयोध्या में, उसमें सुना है 200 करोड़ की चोरी हो गई है?'

'जो मंदिर में काम करते थे उन्होंने घर में छुपा दिया'

इस पर चंद्रिका कहती हैं, 'सब अफवाह है मम्मी। अफवाहों पर ध्यान मत दो। चोरी-वोरी नहीं हुई है। वो ये हुआ कि पाकिस्तान वाले जो हैं, वो पहुंचने वाले थे राम मंदिर के अंदर, चोरी करने के लिए। उन लोगों ने क्या किया कि जो अपना गहना है, वो घरों में ले जाकर सुरक्षित छुपा दिया। जो मंदिर के अंदर काम करते थे, उन्होंने छुपा दिया। हम जैसे लोग तो अंदर जा नहीं सकते कैमरे लगे होते हैं कि नहीं होते?'

'चोरी-वोरी नहीं हुई है, रहीम और रहमान से छुपाया गया है'

'तो पाकिस्तान वालों का षड्यंत्र चल रहा था, और ये पता चल गया मंदिर के अंदर वालों को। तो इन लोगों ने गहना, पैसा जो भी था, अपने घर में सुरक्षित रख लिया। फालतू में चोरी-वोरी नहीं हुई है। वो सब पुजारियों के घर में सेफ है। वो रहीम और रहमान से छुपाया गया है। तभी मीडिया में नहीं दिखाया गया। तो फालतू में अफवाहों पर मत आया करो आप।'

यूजर्स बोले-इतना भी सच नहीं बोलना था

वडा पाव गर्ल के इस वीडियो पर यूजर्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, 'पहली बार दिमाग वाली बात की है।' एक और ने लिखा, 'बहुत ही कमाल का और फनी है।' एक बोला, 'आज तो छा गई वडा पाव वाली।' एक यूजर का कमेंट आया, 'ये एक सीक्रेट था सरकार का, जो सास-बहू ने खोल दिया।' एक ने लिखा, 'देख लेना अंधभक्त घर आते ही होंगे।' एक और कमेंट है, 'ये देखकर अंधभक्तों को मिर्ची जरूर लगेगी।' एक यूजर ने लिखा, 'इतना भी सच नहीं बोलना था।'

क्या है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चोरी मामला? क्या हुआ?

मालूम हो कि अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर से ₹200 करोड़ से अधिक की राशि के गबन या हेराफेरी की बात सामने आई है। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में एक SIT का गठन किया। शुरुआती जांच की गई तो मंदिर प्रबंधन से जुड़े कुछ कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका सामने आई है। मंदिर में काम करने वाले कर्मचारियों के घर छापेमारी की गई, तो लाखों रुपये की नकद राशि बरामद की गई। अभी तक 100 कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है।

SIT की जांच में इन 3 पर नजर

SIT की चार दिन से जांच में सामने आया कि श्रीराम मंदिर का पूरा मैनेजमेंट चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव देख रहे थे। ये तीनों ही रामलला पर चढ़ाए चढ़ावे को गिनने और फिर उसके बैंक में जमा होने तक का काम संभालते थे।

श्रीराम मंदिर से क्या-क्या गायब?

बताया जा रहा है कि चांदी की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब हैं। इसके अलावा 1 किलो चांदी की चरण पादुका, 3 किलो चांदी का हार और 60 किलो की चांदी की ईंटें तक गायब हैं। वहीं, 'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के कारोबारी अनिल विश्वकर्मा ने 3 किलो का हार और 1 किलो वजन की 64 दिव्य चिह्नों वाली चरण पादुका जो चढ़ाई थी, उसकी उन्हें रसीद नहीं दी गई। रामलला के चरणों में कुछ देर रखने के बाद वो चीजें टिन्नू ने अपने पास रख लीं। बार-बार रसीद मांगने पर भी टिन्नू टालता रहा और फिर कहा कि हार और चरण पादुका को बंगाल भेजकर गलवा दिया गया और उससे ईंटें बनवा दी गईं, ताकि बाद में जरूरत के हिसाब से रामलला के बर्तन बनाए जा सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.