ये चहल का आइडिया था क्या? पीएम मोदी ने रोहित शर्मा से पूछा मजाकिया सवाल, ठहाकों से गूंज उठा हॉल
Updated on
06-07-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: T20 World Cup 2024 विजेता भारतीय खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार जुलाई को मुलाकात की थी। इस दौरान प्लेयर्स के साथ उनकी लंबी बातचीत भी हुई थी, लेकिन इसकी डिटेल अब शुक्रवार को जारी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से विश्व कप ट्रॉफी उठाने से पहले उनके डांस स्टेप के बारे में पूछा तो पूरी बातचीत बेहद मजाकिया रुख ले लेती है। पीएम मोदी ने इस दौरान ने इस दौरान खिलाड़ियों से हल्की-फुल्की बातचीत की और देश को गौरवान्वित करने के लिए उनकी पीठ थपथपाई। रोहित ने इस मुलाकात के दौरान कहा, 'यह हमारे लिए बहुत बड़ा पल था और हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इसलिए, खिलाड़ियों ने कहा कि ट्रॉफी उठाने के लिए मंच पर जाते हुए कुछ अलग करना।' कुलदीप ने पीएम से की शिकायत इस दौरान खिलाड़ियों की हंसी के बीच मोदी ने पूछा कि क्या यह तरीका युजवेंद्र चहल की दिमाग की उपज है। रोहित ने जवाब दिया, 'यह चहल और कुलदीप यादव का विचार था।' प्रधानमंत्री ने बाद में कुलदीप से पूछा कि उन्होंने अपने कप्तान को डांस करने के लिए कहने की हिम्मत कैसे की। हंसी के एक और दौर के बीच कुलदीप ने कहा, 'उन्होंने वैसा नहीं किया जैसा मैंने उन्हें करने को कहा था।'
रोहित ने कॉपी किया था मेसी स्टाइल दरअसल, जब विश्व कप ट्रॉफी लेने का समय आया तो रोहित ने खिताब को अपने स्टाइल में लिया और लियोनेल मेसी के मशहूर जश्न को दोहराया। पूरी टीम पोडियम पर खड़ी थी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय कप्तान को ट्रॉफी सौंपने की कोशिश की। रोहित ने मेसी के अंदाज में चलते हुए ट्रॉफी को अपने हाथों में लिया और फिर उसे आसमान में उठा लिया। पूरी टीम अपने कप्तान को देखकर बहुत खुश थी और ट्रॉफी उठाने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इससे पहले, जब भारतीय टीम को विजेता पदक दिए जा रहे थे, तब कुलदीप यादव ने रोहित को इसी अंदाज में आने के लिए कहा था।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…