नौ माह में यूनियन कार्बाइड को हटाकर बनाएंगे पार्क, भोपाल के नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा ने बताईं प्राथमिकताएं
Updated on
05-06-2024 12:48 PM
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल में मतगणना के बाद विजयी हुए आलोक शर्मा को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, विश्वास सारंग सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे। इस मौके पर आलोक शर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि वह नौ महीने में यूनियन कार्बाइड को हटाकर वहां पर पार्क बनवाएंगे। उनकी जीत के बाद जिला भाजपा ने जश्न मनाया। इस दौरान एमपी नगर में जुलूस निकालकर आतिशबाजी की गई। साथ ही जगह-जगह उनका स्वागत भी किया गया।
ये प्राथमिकताएं बताईं
नवनिर्वाचित सांसद आलोक ने बताया कि उनकी पांच प्राथमिकताओं में यूनियन कार्बाइड की जमीन पर पार्क, सीहोर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बीएचईएल में स्टार्टअप हब शामिल है। वह भोपाल के गोंदरमऊ में योग के जनक ऋषि पतंजलि की समाधि को नई पहचान देंगे। उन्होंने कहा कि वह नौ महीने के अंदर यूनियन कार्बाइड को वहां से हटाएंगे और जनता के लिए एक पार्क बनवाएंगे। स्मारक बनेगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिले कि भविष्य में इस तरह की त्रासदी नहीं हो। सीहोर में करीब 4.5 हजार एकड़ जमीन पर एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कार्गो बनाया जाएगा। वहीं, शुगर मिल की फैक्ट्री और प्रदेश सरकार के बीच में न्यायालय में कुछ पहलुओं को लेकर मुकदमा विचाराधीन है। उनकर अध्ययन करके निराकरण करेंगे। इतनी बड़ी जमीन है तो यहां एयरपोर्ट बनने से आने वाली पीढ़ियों को रोजगार उपलब्ध होगा।
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनारस से हडपसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 02531 का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल से…
भोपाल: महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र…
भोपाल: लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसे इस प्रस्ताव से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि,…
भोपाल: अमेरिका के साथ शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान ने अपनी “पिपुल टू पिपुल डिप्लोमेसी” को सक्रिय कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई…
भोपाल: प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता आधारित संकलन-प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में 8 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय डेयरी विकास…
भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी (MP Weather Update) का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से…
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण…
भोपाल: भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक की साइड की सड़क खुद परेशानी का बड़ा कारण बन…