Select Date:

कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह को आखिर कहा क्या था, जिस पर हरभजन सिंह बोले- तुम्हारी मां-बहन को बचाया

Updated on 11-06-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए मशहूर हैं। अब जब सिख समुदाय को लेकर अर्शदीप का मजाक बनाया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर कामरान अकमल को सबक सिखाने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने यहां तक कहा दिया कि कामरान, तुम्हें इतिहास की जानकारी नहीं है। तुम्हारी मां-बहनों को हमने बचाया है। भज्जी का गरम पारा देखकर पाकिस्तानी को पिघलने में देर नहीं लगी। उसने तुरंत ही हाथ जोड़कर माफी मांग ली।
कामरान अकमल ने सिख समुदाय का उड़ाया मजाक
दरअसल, पाकिस्तान में एक टीवी शो पर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप महामुकाबले को लेकर चर्चा हो रही थी। इसका हिस्सा कामरान अकमल भी थे। अर्शदीप सिंह को लेकर जब बात हो रही थी तो कामरान अकमल ने भारत के बेटे का मजाक उड़ाने के अंदाज में कहा- अब तो 12 बज गए। इसके बाद वह ठहाके लगाने लगे। यह देखना वाकई में शर्मनाक था। आखिरी किसी नेशनल चैनल पर ऐसे प्लेयर्स को जगह कैसे मिल जाती है, जिन्हें यही नहीं पता है कि किसी विपक्षी या अपने खिलाड़ी का सम्मान कैसे करते हैं।

पाकिस्तानी प्लेयर्स घोषित रूप से बदतमीज होते हैं!
कामरान अकमल सहित तमाम पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स अपने खिलाड़ियों को दिनभर गाली देते रहते हैं। रोचक बात यह है कि जब जूनियर प्लेयर्स से बात करेंगे तो वो भी अपने सीनियरों को बेइज्जत करने में पीछे नहीं रहते, लेकिन कम से कम जब विपक्षी खिलाड़ी की बात आती है तो उन्हें शब्दों का चयन सजगता से करना चाहिए। भारत के स्टार स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.