Select Date:

SBI को क्‍या हुआ जो बना रहा 250840000000 जुटाने का प्‍लान? पूरा मामला जान लीजिए

Updated on 12-06-2024 01:38 PM
नई दिल्‍ली: भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा बैंक है। मंगलवार को बैंक ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 3 अरब डॉलर (करीब 25,084 करोड़ रुपये) तक जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस रकम को डेट इंस्‍ट्रूमेंट के जरिये जुटाया जाएगा।
बैंक इस फंड को एक या अधिक चरणों में सार्वजनिक पेशकश या सीनियर अनसिक्‍योर्ड नोट्स के निजी प्लेसमेंट के जरिये इकट्ठा करेगा। बैंक के एक बयान के अनुसार, ये नोट अमेरिकी डॉलर या किसी अन्य प्रमुख विदेशी मुद्रा में जारी किए जाएंगे।

फंड के इस्‍तेमाल के बारे में नहीं लगा पता

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई ने यह नहीं बताया है कि किस उद्देश्य के लिए फंड का इस्‍तेमाल किया जाएगा। भारतीय बैंक देश में कर्ज की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने पूंजी भंडार को बढ़ा रहे हैं।
केनरा बैंक, पंजाब और सिंध बैंक और पंजाब नेशनल बैंक जैसे कई सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों ने भी इस वित्तीय वर्ष में डेट इंस्‍ट्रूमेंट के जरिये पूंजी जुटाने की इसी तरह की योजना बनाई है।

इससे पहले भी जुटाई थी बड़ी रकम

जनवरी में एसबीआई ने बेसल III-अनुपालन वाले अतिरिक्त टियर-I परपेचुअल बांड जारी करके 50 अरब रुपये (लगभग $600 मिलियन) सफलतापूर्वक जुटाए थे।

इसके अलावा एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने पिछले महीने कहा था कि बैंक अपनी विकास पहलों का समर्थन करने के लिए इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए तैयार है। मंगलवार को एसबीआई के शेयरों में 0.8% की बढ़ोतरी देखी गई, जो वर्ष की शुरुआत से अब तक कुल 30.5% है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.