आखिर क्या है द लास्ट सपर, जिसका पेरिस ओलिंपिक में उड़ा मजाक तो भड़क उठे डोनाल्ड ट्रंप!
Updated on
30-07-2024 01:50 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पेरिस ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह की आलोचना करने वालों में शामिल हो गए हैं और उन्होंने इसे ‘अपमानजनक’ करार दिया है। आलोचक उद्घाटन समारोह की उस दृश्य के लिए आलोचना कर रहे हैं जिसके बारे में उनका मानना है कि इसमें लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ का मजाक उड़ाया गया है।
अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले आम चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने सोमवार की रात फॉक्स न्यूज पर एक कार्यक्रम ‘द इंग्राहम एंगल' में कहा,‘मेरा मानना है कि उद्घाटन समारोह अपमानजनक था। मैं वास्तव में मानता हूं कि यह अपमानजनक था।’ ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा,‘मैं खुले विचारों वाला व्यक्ति हूं, लेकिन मुझे लगता है, उन्होंने जो किया वह अपमानजनक था।’
हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने भी उद्घाटन समारोह की आलोचना की। जॉनसन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘लास्ट सपर का मजाक उड़ाना ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह को देखने वाले दुनिया भर के ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए हैरानी भरा और अपमानजनक था।’ उन्होंने कहा,‘आज हमारी आस्था और पारंपरिक मूल्यों पर किए जा रहे प्रहार की कोई सीमा नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि सच्चाई और सदाचार की हमेशा जीत होगी। रोशनी अंधेरे में उजाला बिखेरती है और अंधेरा उस पर कभी काबू नहीं पा सका है।’ उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलिंपिक में भारत का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने निशानेबाजी, तीरंदाजी, हॉकी और बैडमिंटन जैसे खेलों में दमखम दिखाया। हालांकि तीसरे दिन तक टीम के हाथ केवल एक मेडल आया है और भारत मेडल टैली में 26वें स्थान पर है। जापान कुल 12 (6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 रजत) और फ्रांस कुल 16 ( 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 3 रजत) के साथ मेडल टैली में टॉप-2 में शामिल हैं। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में पुरुष टीम स्पर्धा में शानदार जीत की बदौलत जापान ने यहां ओलिंपिक खेलों में सोमवार को उलटफेर किया और शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…