दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हालात हैं? घर से निकलने से पहले जान लीजिए ताजा अपडेट
Updated on
08-11-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के फ्लाइट प्लानिंग सिस्टम में आई खराबी के बारे में अपडेट दिया है। यह समस्या गुरुवार दोपहर से शुरू हुई थी और शुक्रवार को भी इसका असर रहा। इस कारण सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई और एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा। एयरपोर्ट ने शनिवार को बताया कि अब हालात सामान्य हो रहे हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें ताकि उन्हें फ्लाइट की ताजा जानकारी मिल सके।
एयरपोर्ट ने बताया, "ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में आई तकनीकी दिक्कत अब धीरे-धीरे ठीक हो रही है। यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोल की फ्लाइट प्लानिंग प्रक्रिया में मदद करता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन ऑपरेशंस सामान्य हो रहे हैं। सभी संबंधित अधिकारी यात्रियों को हुई असुविधा को कम करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। यात्रियों से सलाह दी जाती है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें ताकि उन्हें फ्लाइट की ताजा जानकारी मिल सके।"
सिस्टम में खराबी
यह खराबी AMSS सिस्टम में आई थी। इस वजह से ATC को ऑटोमेशन छोड़कर मैन्युअल तरीके से काम करना पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) एक ग्राउंड सर्विस है। इसमें कंट्रोलर हवाई जहाजो को जमीन पर और हवा में तय किए गए रास्ते पर चलाने और गाइड करने का काम करते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। यहां से रोजाना करीब 1,500 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं। सामान्य दिनों में एक घंटे में 60-70 फ्लाइट्स की आवाजाही होती है। ऐसे में ऑटोमेशन सिस्टम के फेल होने पर ज्यादा दिक्कत होती है।
समस्या ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) से शुरू हुई। यह सिस्टम फ्लाइट प्लान की जानकारी को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की स्क्रीन पर भेजने का काम करता है। जब यह सिस्टम क्रैश हो गया, तो कंट्रोलर्स को हर जानकारी मैन्युअल करनी पड़ी। इससे फ्लाइट्स के आने और जाने में काफी देरी हुई। यह दिक्कत गुरुवार दोपहर 3 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन बुधवार शाम से ही इसका असर दिखने लगा था। शुक्रवार को हालात और बदतर हो गए।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…