बहू ने खाना नहीं दिया तो भड़क गए 75 साल के संत, छूरा उठाकर अपने पेंट में घोंप लिया
Updated on
02-07-2026 12:20 PM
हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर में बहू से परेशान 75 साल के संत ने अपने पेट में छुरी घुसेड़ ली। यह दृश्य देखकर मासूम नातिन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। चीख पुकार मचने पर परिजन साधु को नजदीक के अस्पताल ले गए। हालत नाजुक देख संत को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। संत के पेट में घुसी छुरी देख डॉक्टरों का सिर भी चकरा गया। आनन-फानन उसे अस्पताल प्रशासन ने कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया है।
ललपुरा थाना क्षेत्र के भुजपुर गांव निवासी लल्लू (75) साल पिछले कई दशकों से संत हैं। वह अपने बेटे और बहू के साथ रहते हैं। वह गांव में ही एक मंदिर में पूजा पाठ करवाते हैं। परिजनों के मुताबिक, संत अब तक कई मंदिर में रहे, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं टिक सके। उनकी हरकत के कारण लोग मंदिर से भगा देते थे।
नहाने को एक बाल्टी पानी भी नहीं मिला
इधर, पिछले कई सालों से वह घर में परिवार के साथ रहकर पूजा-अर्चना कर रहा था। हर रोज घर से स्नान कर वह गांव में मंदिर में पूजा पाठ करने जाते थे। बताते हैं कि घर में स्नान के लिए मांगने पर एक बाल्टी पानी बहू ने नहीं दिया जिससे बुजुर्ग संत गुस्से से भड़क गए। उन्हें समय से भोजन भी नहीं मिला जिससे संत ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया। उन्होंने घर में रखी बड़ी छुरी अपने पेट में घुसेड़ ली।
चीख-पुकार सुन पहुंचे पड़ोसी
बाबा के पेट में छुरी घुसी देख मौके पर मौजूद नातिन बेहोश होकर गिर पड़ी। चीख-पुकार मचने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन गंभीर रूप से घायल संत को छानी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पेट में घुसी छुरी को निकालने से हाथ खड़े कर दिए।
पेट में छूरी देखकर घबरा गया अस्पताल का स्टाफ
इसके बाद संत को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां भी डॉक्टर और स्टाफ पेट में घुसी छुरी को देख घबरा गए। अस्पताल प्रशासन ने संत को कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। ललपुरा थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि संत ने खुद ही घर में कलह से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है। मामले की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मासूम नातिन भी अस्पताल में भर्ती
जिला अस्पताल के अधीक्षक डाँ.आरएस प्रजापति ने बताया कि अस्पताल में सर्जन नहीं है, इसलिए पेट में घुसी छुरी को निकाला नहीं जा सका। संत की हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर हैलट में इलाज के लिए रेफर किया गया है। घायल संत के पुत्र रामविलास ने बताया कि घर में बुजुर्ग पिता से कहासुनी हुई थी। पिता की हालत देख मासूम बेटी बेहोश हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…