डेविड वॉर्नर बने 'पुष्पा' तो अल्लू अर्जुन का भी डोल गया दिल, फैंस बोले- गलती से ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए
Updated on
12-06-2024 02:01 PM
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर फिल्म 'पुष्पा' के बहुत बड़े फैन हैं। वह अल्लू अर्जुन के किरदार में कई बार सोशल मीडिया पर नजर आ चुके हैं। उन्होंने पार्ट-1 के गानों और डायलॉग्स पर कई रील्स भी बनाए हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन शेयर किया है, जिसको देखकर एक्टर और क्रिकेटर, दोनों के ही फैंस हैरान रह गए हैं। वह उसमें पुष्पा राज की नकल कर रहे हैं।
कुछ समय पहले डेविड वॉर्नर ने फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की थी। इतना ही नहीं, एक वीडियो में तो उन्होंने अपने चेहरे पर एक्टर का फेस ही लगा लिया था। उसकी भी खूब चर्चा हुई थी। खैर। अब इस विज्ञापन में । क्रिकेटर को वेकफिट के लिए प्रचार करते देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने पुष्पा के ही जैसे हाव-भाव दिखाए हैं। जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट किया है।
डेविड वॉर्नर के वीडियो पर अल्लू अर्जुन का रिएक्शन
अल्लू अर्जुन ने भी डेविड वॉर्नर के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट में हंसने वाले इमोजी के साथ-साथ थम्स अप और फायर इमोजी भी से अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, एक यूजर ने कहा, 'वह ऑस्ट्रेलियाई नहीं हैं।' एक ने कहा, 'डेविड ऑस्ट्रेलिया से नहीं, बल्कि भारत से हैं।' एक ने तो ये तक कह दिया, 'गलती से ऑस्ट्रेलिया में पैदा हो गए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'डेविड वॉर्नर आधे भारतीय और आधे ऑस्ट्रेलियाई हैं।' एक ने तो उनका नाम ही बदल दिया और कहा वह 'देवेंद्र वर्मा' हैं। एक ने कहा, 'भाई फुल-टाइम पुष्पा है!!! पार्ट-टाइम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज।'
'पुष्पा 2' की रिलीज डेट
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल स्टारर फिल्म Pushpa 2: The Rule को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। इसका पहला पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स बनाए थे। वहीं, अब इसका सीक्वल 15 अगस्त को थिएटर में थिएटर में आएगा। इसके दो गाने भी आउट हुए हैं, जिन्हें खूब प्यार मिला है।
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…