उत्तर प्रदेश में कब होंगे पंचायत चुनाव? मंत्री ओपी राजभर बोले- कोर्ट जैसा आदेश देगा, वैसा किया जाएगा
Updated on
23-03-2026 03:25 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 2026 में पंचायत चुनाव होने थे। पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। इसको लेकर लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन पंचायत चुनाव का मामला लटक गया है। ऐसे में सबके मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कब तक होंगे। इन सवालों का जवाब सोमवार को पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दे दिया है। राजभर ने कहा कि कोर्ट जैसा आदेश देगा, वैसा किया जाएगा।
राजभर ने कहा कि 25 मार्च को हाईकोर्ट में तारीख है। राज्य निर्वाचन आयोग को जवाब सबमिट करने का नोटिस है। 25 तारीख को कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, उसका पालन किया जाएगा। वहीं, ओबीसी के गठन पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि अभी वोटर लिस्ट का प्रकाशन नहीं हुआ है तो आयोग का गठन कैसे हो जाएगा। पंचायत चुनाव समय पर होगा या नहीं, इस सवाल पर राजभर ने कहा कि कोर्ट का जैसा आदेश आएगा, वैसा किया जाएगा।
'ना 9 मन गेंहू हुइये, ना राधा गउने जहिये'
वहीं, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे पर भी तंज कसा है। राजभर ने पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि ना 9 मन गेंहू हुइये, ना राधा गउने जहिये। इसलिए ना उनकी सरकार बनने वाली है और ना ही 40 हजार रुपये मिलेगा।
'2017 से सरकार बना रहे अखिलश यादव'
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर कहा कि वो 2017 से सरकार बना रहे हैं। 2022 में 400 सीट जीत रहे थे। इसलिए कही भी कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि संजय निषाद बड़े भाई है। वो कह रहे थे कि समाजवादी पार्टी में हमारे लोगों का उत्पीड़न होता था।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…