पीएम मोदी के साथ नजर आई नीली आंखों वाली यह महिला कौन? भारत से जुड़ा है कनेक्शन, लेकिन मस्क के साथ...
Updated on
14-02-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा खत्म हो गया है। वह वहां से वापस भारत के लिए रवाना हो गए हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के साथ भी मुलाकात की। मोदी जब एलन मस्क के साथ मुलाकात कर रहे थे, उस दौरान उनके साथ एक महिला और तीन बच्चे भी नजर आए।
पीएम मोदी के साथ जो महिला नजर आई, उसका नाम शिवॉन जिलिस (Shivon Zilis) है। इस महिला को एलन मस्क की पार्टनर बताया जाता है। वहीं ये तीनों बच्चे मस्क के थे। जिलिस का कनेक्शन भारत से जुड़ा हुआ है। वहीं वह मस्क की एक कंपनी में अहम जिम्मेदारी निभाती हैं।
कौन हैं जिलिस?
जिलिस मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में डायरेक्टर हैं। खबरों के मुताबिक, शिवॉन के एलन मस्क से तीन बच्चे हैं। इनमें से दो बच्चे जुड़वा एज्योर (लड़की) और स्ट्राइडर (लड़का) भी ब्लेयर हाउस में मौजूद थे। तीसरा बच्चा एक्स भी वहां था। एक्स, एलन मस्क और कनाडाई सिंगर ग्रिम्स का बेटा है। एक्स को आजकल मस्क के साथ हर जगह देखा जा रहा है।
क्या है भारत से कनेक्शन?
जिलिस को एलन मस्क की मौजूदा पार्टनर माना जाता है। जब से मस्क डोनाल्ड ट्रंप के करीब आए हैं, तब से जिलिस अक्सर उनके साथ दिखाई देती हैं। जिलिस की नीली आंखें भी काफी चर्चा में रहती हैं।
जिलिस का भारत से भी कनेक्शन है। उनकी मां पंजाबी हैं और पिता कनाडाई। जिलिस का जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से 2008 में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र में डिग्री हासिल की। जिलिस ने अपने करियर की शुरुआत फाइनेंस और वेंचर कैपिटल में की। उन्होंने IBM में काम किया और फिर ब्लूमबर्ग बीटा में चली गईं।
टेस्ला में भी कर चुकी हैं काम
जिलिस ने 2017 से 2019 तक मस्क की कंपनी टेस्ला में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया। जिलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में एक्सपर्ट हैं। उन्होंने ऑटोपायलट और चिप-डिजाइनिंग में अपनी AI स्किल का इस्तेमाल किया है। जैसे ऑटोपायलट में टेस्ला की गाड़ी खुद ही चलती है। यह AI की मदद से होता है।
मस्क के घर में रहती हैं जिलिस
एलन मस्क और शिवॉन जिलिस ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कोई बयान नहीं दिया। हालांकि खबरों के मुताबिक जिलिस टेक्सास के मस्क घर में रहने लगीं हैं। साल 2022 में मस्क और जिलिस ने अपने जुड़वा बच्चों के नाम बदलने की गुजारिश की। वे चाहते थे कि बच्चों के नाम में मस्क और जिलिस दोनों के सरनेम शामिल हों।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…