गोविंदराम मेघवाल की 'राजनीतिक हत्या' कौन करना चाहता था? अशोक गहलोत को 'संकटमोचन' बता कर दिया खुलासा
Updated on
06-04-2026 05:15 PM
बीकानेर: राजस्थान के रेगिस्तानी जिले बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान अब 'शीत युद्ध' से निकलकर सरेआम सड़कों पर आ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी के गुट पर तीखा हमला बोलते हुए जिले की सियासत में भूचाल ला दिया है। कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित एक विशाल जनसभा में मेघवाल ने न केवल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि कांग्रेस के ही एक धड़े को 'भाजपा की बी-टीम' करार दे दिया।
'अशोक गहलोत ने बचाई मेरी सियासी जान'
मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर मेघवाल ने अपनी निष्ठा का खुलकर इजहार किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बीकानेर की राजनीति में विरोधियों ने उनकी 'राजनीतिक हत्या' की पूरी पटकथा लिख ली थी। मेघवाल ने कहा कि 'अगर अशोक गहलोत का साथ न होता, तो ये लोग मुझे कब का खत्म कर चुके होते। राजस्थान की राजनीति गहलोत के बिना अधूरी और कमजोर है।'
भीतरघात के आरोपों की 'चार्जशीट'
मेघवाल ने रामेश्वर डूडी समर्थकों पर पार्टी के साथ गद्दारी करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एक-एक कर उन सीटों का जिक्र किया जहां कांग्रेस को अपनों ने ही हराया।
श्रीडूंगरगढ़: मंगलाराम गोदारा को हराने की साजिश रची गई।
लूणकरनसर: वीरेंद्र बेनीवाल के खिलाफ सुनियोजित तरीके से काम किया गया।
लोकसभा: रेवंतराम पंवार की हार के पीछे भी इसी गुट का हाथ था।
मेघवाल ने दावा किया कि जिन बूथों पर डूडी गुट का प्रभाव है, वहां कांग्रेस के बजाय भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल को बढ़त मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों पार्टी को कमजोर करने के लिए जानबूझकर कमजोर चेहरे आगे बढ़ाए गए?
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…