फरवरी 2025 में विजय की रैली में शामिल होने तमिलनाडु गये थे PK
2 फरवरी 2025 को विजय ने महाबलिपुरम में अपनी पार्टी (टीवीके) का पहला स्थापना दिवस समारोह मनाया था। इस समारोह में प्रशांत किशोर भी शामिल हुए थे। हालांकि उस समय वे बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त थे। फिर भी वे विजय के लिए तमिलनाडु गये। उन्होंने ही विजय को बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। वे विजय को जुलाई 2025 तक सलाह और सुझाव देते रहे। इसके बाद वे बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गये। लेकिन प्रशांत किशोर जीत के अपने खास नुस्खे बिहार चुनाव में खुद अपने लिए लागू नहीं कर सके। वे 238 सीटों पर लड़े और सिर्फ मढ़ौरा सीट पर दूसरा स्थान हासिल कर सके। 126 सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे। उनकी पार्टी जनसुराज को केवल 3.44 फीसदी वोट ही मिले थे। इतने बड़े चुनावी रणनीतिकार का अपने चुनाव में इतना शर्मनाक प्रदर्शन, किसी सदमे से कम नहीं।


