पिता की हो चुकी है मौत
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के पिता होमगार्ड थे। उनकी कई वर्ष पहले डीएम आवास पर हुए चर्चित गोलीकांड में मृत्यु हो गई थी। पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। परिवार में उसका एक भाई भी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक झा और एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह तत्काल कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, महिला का मेरठ में उपचार जारी है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में कानूनसम्मत कार्रवाई की बात कही है।


