लगातार हुए माफिया पर एक्शन
पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार के कार्यकाल में माफियाओं के खिलाफ लगातार एक्शन हुए। महिला अपराध के मामले में एक्शन से उन्होंने अलग पहचान बनाई। संगठित अपराध के सफाए पर काम किया। माफिया मुख्तार अंसारी से लेकर अतीक अहमद के खिलाफ प्रभावी एक्शन हुए। प्रशांत कुमार ने एडीजी से लेकर डीजीपी तक के कार्यकाल में सीएम योगी की नीतियों को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। एनकाउंटर एवं हाफ एनकाउंटर पॉलिसी से लेकर बुलडोजर एक्शन तक को वे जमीन पर लागू कराते दिखे। अब नकल माफियाओं के खिलाफ आयोग के अध्यक्ष के तौर पर काम करते दिखेंगे। सीएम योगी ने यह साफ कर दिया है।पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है। उन्होंने अपने सेवाकाल में 300 से अधिक एनकाउंटर किए। उन्हें लगातार चार साल 2020, 2021, 2022 और 2023 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया। यह उपलब्धि उन्हें अधिक खास बनाती है।


