अमेरिका में जिस फंडैंगो से बुक होते हैं सबसे ज्यादा मूवी टिकट, उसके संस्थापक ने 20वीं मंजिल से कूदकर क्यों दी जान?
Updated on
20-07-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के जाने-माने उद्योगपति जेम्स माइकल क्लाइन ने मंगलवार सुबह मैनहट्टन में किम्बर्ली होटल की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह ऑनलाइन मूवी टिकट बेचने वाली कंपनी फंडैंगो के संस्थापक थे। क्लाइन 64 साल के थे। वेरिएटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग को उनके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिस फंडैंगो की जेम्स ने शुरुआत की थी, आज वह अमेरिका में सबसे लोकप्रिय मूवी टिकटिंग सेवाओं में से एक है। इसका इस्तेमाल हर साल लाखों लोग करते हैं। फंडैंगो ऑनलाइन और मोबाइल टिकटिंग प्लेटफॉर्म है जो लोगों को मूवी टिकट खरीदने, शो की जानकारी देखने और थिएटर ढूंढने की सुविधा देता है।
कौन थे जेम्स माइकल क्लाइन?
जेम्स माइकल क्लाइन जाने-माने फाइनेंस एक्जीक्यूटिव थे। उन्होंने साल 2000 में फंडैंगो की शुरुआत की थी। अब फंडैंगो का स्वामित्व NBC यूनिवर्सल और वार्नर ब्रदर्स के पास है। 2011 में फंडैंगो छोड़ने के बाद क्लाइन ने अपनी 'एक्रीटिव' कंपनी के जरिये एक्यूमेन, इंश्योरऑन और एकोलेड की स्थापना की। इसने फंडैंगो में भी निवेश किया था। वह कई टेक कंपनियों और उद्यम पूंजी व्यवसायों के साथ भी जुड़े थे। इनमें हेज फंड ब्रिजवाटर एसोसिएट्स भी शामिल है।
वह जक्स्टापोज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन भी थे। यह एक कंपनी इन्क्यूबेटर है जिसने ऑर्चर्ड, टेंड, अर्न्ड, ग्रेट जोन्स और नेक्टर जैसी फर्मों को स्थापित करने में मदद की है। क्लाइन पशु संरक्षण के पैरोकार भी थे और नेशनल फिश एंड वाइल्डलाइफ फाउंडेशन के चेयरमैन के रूप में कार्यरत थे।
हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से किया था MBA
कॉर्नेल विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद क्लाइन ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी पामेला बी क्लाइन और उनके छह बच्चे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2020 के अंत में अपने 5-बेडरूम वाले लेकफ्रंट पाम बीच हाउस के लिए 2 करोड़ डॉलर से ज्यादा का भुगतान किया था। न्यू यॉर्क पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि क्लाइन सुबह 10:19 बजे होटल पहुंचे। उनमें किसी तरह की हरकत नहीं थी। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें चोटें आई थीं।
कैफे कॉफी डे के सिद्धार्थ की दिला दी याद
जेम्स माइकल ने कई लोगों को कैफे कॉफी डे के मालिक रहे वीजी सिद्धार्थ की याद दिला दी है। वीजी सिद्धार्थ ने 31 जुलाई, 2020 को कर्नाटक की नेत्रावती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव दो दिन बाद मिला था। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सिद्धार्थ कंपनी पर भारी कर्ज के बोझ से परेशान थे।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…