Select Date:

20 दिनों से भूख हड़ताल पर क्यों हैं सोनम वांगचुक? 9 किलो तक घटा वजन, नमक-पानी पर हैं जिंदा

Updated on 17-07-2026 12:50 PM
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही वो जीवित हैं। उनके डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण वह गंभीर स्थिति में पहुंच गए हैं और इससे उनके अंगों पर असर पड़ना शुरू हो सकता है। सोनम वांगचुक के तेजी से बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

देशभर की 1800 से ज्यादा दिग्गज हस्तियों ने वांगचुक को सपोर्ट किया है, साथ ही उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की भी अपील की है। लगातार राजनीतिक दिग्गज, फिल्मी हस्तियां और अलग-अलग वर्ग के लोग वांगचुक को सपोर्ट करने जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि देश की राजधानी के 'दिल' में चल रहे इस आंदोलन की वजह क्या है? सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर क्यों हैं? जान लीजिए एक-एक बात।

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर क्यों हैं?

59 वर्षीय सोनम वांगचुक ने ये आंदोलन शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर शुरू किया। पूरा मामला तब सामने आया जब इसी साल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2026) में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक केस हुआ। इसी के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया। CJP ने फाउंडर अभिजीत दीपके नेतृत्व में छह जून को राष्ट्रीय राजधानी में अपना पहला प्रदर्शन शुरू किया, जो बाद में 20 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया। सोनम वांगचुक इसी प्रदर्शन में 28 जून को शामिल हुए और तब से ही वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

सोनम वांगचुक बस नमक-पानी पर हैं 20 दिन से

सोनम वांगचुक बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। वांगचुक ने कहा है कि सरकार से कोई प्रतिक्रिया मिले बिना भूख हड़ताल तोड़ने से गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मैं कुछ खा लूं, तो क्या संदेश जाएगा? सरकार को यही संदेश जाएगा कि जवाबदेही की कोई जरूरत नहीं है। प्रदर्शनकारी आते हैं और चले जाते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर वह भूख हड़ताल खत्म कर दें तो क्या बदल जाएगा।

भूख हड़ताल खत्म करने पर सोनम वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी

सोनम वांगचुक ने लोगों से 20 जुलाई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रस्तावित संसद मार्च को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को राजनीति विज्ञान और लोकतंत्र का असल सबक सीखने के लिए इसमें शामिल होना चाहिए। अपनी भूख हड़ताल के दौरान वो लगातार वीडियो संदेश जारी करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे हजारों संदेश मिले हैं जिनमें मुझसे भूख हड़ताल तोड़ने के लिए कहा गया है। कई वरिष्ठ नेता मुझसे मिलने आए हैं और उन्होंने बड़े स्नेह और चिंता के साथ मुझसे बात की है। कुछ लोगों ने तो अदालत का रुख किया और अदालत से मुझे खाना खिलाने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

'दो-चार दिन में मैं मर जाऊं, मेरी ऐसी हालत नहीं'

अपनी सेहत को लेकर लोगों की चिंता दूर करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि अब तक हुई मेडिकल जांच में तुरंत किसी भी तरह के खतरे का संकेत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मेरी हालत ऐसी नहीं है कि मैं दो-चार दिन में मर जाऊंगा। कई डॉक्टरी जांच की गई हैं और 20 दिन की भूख हड़ताल के हिसाब से नतीजे काफी सामान्य हैं। ईसीजी भी किया गया और वह भी ठीक है। मैं अभी कई और दिनों तक इसे जारी रख सकता हूं। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.