पीएम मोदी के लिए क्यों खास है 12 सितंबर की तारीख...जन्मदिन से पहले आज के दिन उनके फैंस को मिली थी 'गुड न्यूज'
Updated on
13-09-2025 02:24 PM
अहमदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र अपने 75वें जन्मदिन से ठीक पहले पांच राज्यों की यात्रा पर निकले हैं। वह अपने तीन दिवसीय दौरे में मिजोरम, मणिपुर,असम, बंगाल और फिर बिहार जाएंगे। पीएम मोदी ने दौरे के पहले पड़ाव में मिजोरम को 78 साल बाद रेलवे लाइन से जोड़कर किया है। इतना ही नहीं उनके दौरे हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति और भराेसे की बहाली की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो पीएम मोदी के लिए 13 सितंबर की तारीख और भी अहम हो जाएगी। क्योंकि पीएम मोदी मणिपुर दौरे से पहले चार सितंबर को कुकी उग्रवादी समूहों के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर करके बड़ी सफलता हासिल की और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मणिपुर पहुंचकर विकास की सौगात देंगे। पीएम मोदी अपने 17 सितंबर के जन्मदिन से पहले 15 सितंबर को यह दौरा पूरा करके लौटेंगे।
PM मोदी से जुड़ी अहम तारीखें पीएम मोदी के अपनी जिंदगी में कुछ तारीखों का बड़ा महत्व है। 17 सितंबर को वडनगर में जन्मे पीएम मोदी पहली बार 7 अक्तूबर को सीएम बने थे। इसके बाद उन्होंने तीन बार 22 दिसंबर, 23 दिसंबर और 20 दिसंबर को फिर से राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जब वह पहली बार पीएम बने तो उन्होंने 26 मई को 2014 को शपथ ग्रहण की थी। वह कुल मिलाकर 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इस सब से इतर 12 सितंबर, 2013 को पीएम मोदी को बीजेपी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया था। 13 सितंबर को देश और दुनियाभर के सुर्खियों में पीएम मोदी थे। पीएम मोदी के समर्थकों और उनको चाहने वालों को जन्मदिन से ठीक तीन दिन पहले यह गुड न्यूज मिली थी।
दिसंबर मेंपूरे होंगे 24 साल ऐसे में जब पीएम मोदी बतौर पीएम 11 वर्ष पूरे करने के बाद 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं तब गुजरात उनके जन्मदिन को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है। बड़े शहरों में नमोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है तो वहीं उनके जन्मदिन पर सेवा के तमाम कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर अहमदाबाद महानगरपालिका के तमाम अस्पतालों में नि:शुल्क जांच का ऐलान किया गया है। पीएम मोदी 20 सितंबर को गुजरात के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी इस साल दिसंबर में संवैधानिक पद रहने के 24 साल पूरे करेंगे।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…