टीना डाबी राजस्थान की सबसे चर्चित आईएएस में से एक हैं, जो अभी वर्तमान में बाड़मेर की जिला कलेक्टर हैं। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी है, जिन्होंने 22 साल की उम्र में ही यूपीएससी एक्जाम क्रैक किया और ऑल इंडिया में सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल की। टीना डाबी अपने नवाचारों को लेकर प्रदेश में चर्चा में रहती हैं। हाल ही बाड़मेर में उनका स्वच्छता अभियान नवो बाड़मेर काफी लोकप्रिय रहा।


