क्रिकेटर मोहम्मद शमी से करेंगी निकाह...? सानिया मिर्जा के पिता ने खबरों पर दिया ऐसा बयान
Updated on
21-06-2024 12:52 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद शमी टीम इंडिया के धाकड़ क्रिकेटरों में शामिल हैं तो सानिया मिर्जा भारतीय टेनिस इतिहास की सबसे सक्सेसफुल खिलाड़ी हैं। दोनों ही अपने-अपने खेल में माहिर हैं और सम्मानित हैं। कॉमन बात यह है कि दोनों प्लेयर्स की निजी जिंदगी हाल-फिलहाल में सुर्खियों में रही है। शमी का लंबे समय से वाइफ हसीन जहां के साथ झगड़ा चल रहा है तो हाल ही में सानिया मिर्जा का पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक से तलाक हुआ है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद अचानक निकाह करते हुए पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपनी गेंदों से भौकाल टाइट करने वाले मोहम्मद शमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बड़ी अफवाह यह सुनी कि वह और सानिया मिर्जा शादी करने जा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में सानिया और पाकिस्तान के क्रिकेट स्टार शोएब मलिक का तलाक हो गया था, वहीं शमी भी अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग हो चुके हैं। हालांकि, शादी की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। सानिया मिर्जा के पिता इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा- यह सब बकवास है। वह उनसे मिली भी नहीं है।
भारतीय टेनिस आइकन सानिया मिर्जा ने हज की पवित्र यात्रा शुरू की है। उन्होंने लगभग 5 महीने पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह अपने क्रिकेटर पति शोएब मलिक से अलग हो गई हैं। सानिया ने पेशेवर टेनिस से भी संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सानिया ने हाल ही में लिखा- जैसा कि मैं इस बदलाव का अनुभव की तैयारी कर रही हूं, मैं विनम्रतापूर्वक किसी भी गलत काम और कमियों के लिए आपसे क्षमा मांगती हूं। सानिया ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अल्लाह उनकी प्रार्थना स्वीकार करेगा और उन्हें इस पवित्र मार्ग पर मार्गदर्शन करेगा।
उन्होंने आगे कहा था- मैं बहुत भाग्यशाली हूं और बेहद आभारी महसूस करती हूं। कृपया मुझे अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें, क्योंकि मैं जीवन भर की इस यात्रा पर निकल रही हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर इंसान बनकर वापस आऊंगी, जिसका दिल विनम्र और ईमान मजबूत हो। सानिया को हाल ही में एक मशहूर कॉमेडी शो में भी देखा गया था जहां उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा से अपने शानदार करियर, खासकर 2015-16 में मार्टिना हिंगिस के साथ अपनी साझेदारी के बारे में बात की।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…